खंडवा। किसानों को अब रासायनिक उर्वरक (खाद) प्राप्त करने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य शासन द्वारा लागू की गई ई-टोकन प्रणाली के तहत अब जिले में खाद का वितरण किया जाएगा। यह नई व्यवस्था “ई-विकास प्रणाली” के नाम से लागू की जा रही है, जिसका उद्देश्य किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना, बिचौलियों की भूमिका खत्म करना और कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाना है।
आज इस योजना का शुभारम्भ छैगांव माखन सहकारी संस्था में किया गया, जहाँ जनपद अध्यक्ष महेंद्र सावनेर और कृषि विस्तार अधिकारी मंगलेश पटेल की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
अब तक खाद वितरण के दौरान किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कभी समय पर खाद नहीं मिलती थी तो कभी लंबी लाइनें लगती थीं। कई बार बिचौलियों और कालाबाजारी के कारण जरूरतमंद किसानों तक रासायनिक उर्वरक (खाद) नहीं पहुंच पाती थी। लेकिन ई-टोकन प्रणाली लागू होने से इन सभी समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है।



खंडवा





















