देवघर: रसोई गैस को लेकर चल रही किल्लत और बाजार में बढ़ती मारामारी के बीच देवघर जिला प्रशासन ने बड़ा और राहत भरा कदम उठाया है. अब सिलेंडर की झंझट से छूटकारा दिलाने के लिए जिले में गैस पाइपलाइन यानी PNG व्यवस्था को तेजी से लागू किया जा रहा है, ताकि लोगों को सस्ती, सुरक्षित और लगातार गैस आपूर्ति मिल सके. गैस पाइपलाइन बिछाने का निर्णय उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा में साफ तौर पर निर्देश दिया गया कि इस परियोजना को हर हाल में गति दी जाए. प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य है कि शहर के हर घर तक पाइपलाइन के जरिए गैस पहुंचाई जाए, जिससे लोगों को बार-बार सिलेंडर भराने की परेशानी से निजात मिल सके. बैठक में यह भी तय किया गया कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान आने वाली तकनीकी दिक्कतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा. प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर अपनाया सख्त रुख सड़क खुदाई, पाइपलाइन बिछाने और मरम्मत कार्यों में सभी विभाग मिलकर काम करेंगे, ताकि जनता को कम से कम असुविधा हो और काम समय पर पूरा हो. प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है. स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे. देवघर में गैस को लेकर होने वाली परेशानी PNG को किफायती और पर्यावरण के अनुकूल बताते हुए प्रशासन इसे भविष्य की भरोसेमंद ऊर्जा व्यवस्था के रूप में तेजी से लागू करने में जुटा है. माना जा रहा है कि इसके लागू होने के बाद देवघर में गैस को लेकर होने वाली परेशानी काफी हद तक खत्म हो जाएगी. घर-घर में पीएनजी पाइपलाइन गौरतलब है कि इन दिनों एलपीजी सिलेंडर को लेकर लगातार मारामारी देखने को मिल रही है. जिस वजह से लोगों में कई तरह के भ्रम फैल रहे हैं. ऐसे ही समस्याओं को कम करने के लिए देवघर शहर के घर-घर में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने की व्यवस्था को पूरी करने के लिए प्रशासन ने सजगता दिखानी शुरू कर दी है.
देवघर: रसोई गैस को लेकर चल रही किल्लत और बाजार में बढ़ती मारामारी के बीच देवघर जिला प्रशासन ने बड़ा और राहत भरा कदम उठाया है. अब सिलेंडर की झंझट से छूटकारा दिलाने के लिए जिले में गैस पाइपलाइन यानी PNG व्यवस्था को तेजी से लागू किया जा रहा है, ताकि लोगों को सस्ती, सुरक्षित और लगातार गैस आपूर्ति मिल सके.
गैस पाइपलाइन बिछाने का निर्णय
उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा में साफ तौर पर निर्देश दिया गया कि इस परियोजना को हर हाल में गति दी जाए. प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य है कि शहर के हर घर तक पाइपलाइन के जरिए गैस पहुंचाई जाए, जिससे लोगों को बार-बार सिलेंडर भराने की परेशानी से निजात मिल सके. बैठक में यह भी तय किया गया कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान आने वाली तकनीकी दिक्कतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा.
प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर अपनाया सख्त रुख
सड़क खुदाई, पाइपलाइन बिछाने और मरम्मत कार्यों में सभी विभाग मिलकर काम करेंगे, ताकि जनता को कम से कम असुविधा हो और काम समय पर पूरा हो. प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है. स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे.
देवघर में गैस को लेकर होने वाली परेशानी
PNG को किफायती और पर्यावरण के अनुकूल बताते हुए प्रशासन इसे भविष्य की भरोसेमंद ऊर्जा व्यवस्था के रूप में तेजी से लागू करने में जुटा है. माना जा रहा है कि इसके लागू होने के बाद देवघर में गैस को लेकर होने वाली परेशानी काफी हद तक खत्म हो जाएगी.
घर-घर में पीएनजी पाइपलाइन
गौरतलब है कि इन दिनों एलपीजी सिलेंडर को लेकर लगातार मारामारी देखने को मिल रही है. जिस वजह से लोगों में कई तरह के भ्रम फैल रहे हैं. ऐसे ही समस्याओं को कम करने के लिए देवघर शहर के घर-घर में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने की व्यवस्था को पूरी करने के लिए प्रशासन ने सजगता दिखानी शुरू कर दी है.


झारखण्ड


























