हरियाणा युवा कांग्रेस आज (मंगलवार, 17 फरवरी) को पंचकूला में हरियाणा लोक सेवा आयोग (Haryana Public Service Commission) ऑफिस के सामने प्रदर्शन कर रही है. इस प्रदर्शन नेतृत्व रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब एवं अंबाला के सांसद वरुण मुलाना कर रहे हैं. प्रदर्शन में राज्य के कई विधायक और कांग्रेस के नेता समेत भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हैं.
विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई है जिसके बाद वॉटर कैनन का इस्तेमाल भी किया गया है. लगातार वॉटर कैनन चलने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता पीछे नहीं हटे. पंचकूला पुलिस ने HPSC कार्यालय की घेराबंदी की है, ताकि युवा कांग्रेस के प्रदर्शन से आम लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो.
न प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प
प्रदर्शनकारी सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड पार्किंग से HPSC कार्यालय की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई. प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की. कांग्रेसी कार्यकर्ता बैरिकेड को पार कर आगे की और कूच करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग की दो लेयर बनाई है. पहली लेयर में पुरुष पुलिसकर्मी, जबकि दूसरी पंक्ति में महिला पुलिसकर्मी डटी हैं. साथ ही वाटर कैनन से भी कार्यकर्ताओं को पीछे की ओर खदेड़ने का पूरा बंदोबस्त किया गया है.
युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन देख जिला पुलिस ने पानी की बौछारें कर दी है. पानी की तेज बौछारों से सभी कार्यकर्ताओं को इधर-उधर खदेड़ा गया है. बीच की सड़क पूरी तरह खाली कर कांग्रेसी युवा नेता और कार्यकर्ता सड़क के दोनों और खड़े हो गए हैं.पुलिस ने की पानी की बौछार
कांग्रेस का आरोप
कांग्रेस का कहना है कि ग्रुप ए और ग्रुप बी नौकरियों में हरियाणा की बजाय बाहरी राज्यों के युवाओं का सेलेक्शन किया जा रहा है. 35 प्रतिशत मिनिमम मार्क्स क्राइटेरिया लगाकर बड़ी संख्या में सीटें खाली छोड़ी जा रही हैं और रिजर्वेशन व्यवस्था पर प्रहार किया जा रहा है. पार्टी का कहना है कि एचपीएससी और एचएसएससी की भर्ती प्रक्रियाएं सालों तक कोर्ट में फंसी रहती हैं, जिससे युवाओं को नौकरी नहीं मिल पाती. कांग्रेस का कहना है कि चुनाव से पहले बीजेपी ने सीईटी क्वालिफाइड उम्मीदवारों को हर महीने 9000 रुपए देने का वादा किया था, लेकिन आज तक युवाओं को एक पैसा नहीं मिला. युवा कांग्रेस प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ इस तरह से खिलवाड़ नहीं होने देगी.
कांग्रेस की मांग
युवा कांग्रेस की मुख्य मांगों में 35 प्रतिशत मिनिमम मार्क्स क्राइटेरिया खत्म करना, एचपीएससी एग्जाम्स में हरियाणा जीके की वेटेज कम से कम 20 प्रतिशत करना, हर साल भर्ती कैलेंडर जारी करना, सीईटी क्वालिफाइड युवाओं को 9000 रुपये देना, भर्ती विवादों के लिए स्पेशलाइज्ड लीगल सेल बनाना और खाली पदों को री-एडवर्टाइजकर भरना शामिल है.



हरियाणा









शेयर करें


















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































