खंडवा | जनहित एवं उपभोक्ता समाचार
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार ने एक प्रेस ब्रीफ जारी कर देश के नागरिकों और एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं से गैस सिलेंडरों की ‘पैनिक बुकिंग’ (घबराहट में लगातार बुकिंग) न करने का सख्त अनुरोध किया है। मंत्रालय ने आश्वस्त किया है कि देश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है।
📱 एजेंसी जाने के बजाय करें ‘डिजिटल बुकिंग’
प्रशासन और ऑयल कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे गैस एजेंसी पर भीड़ लगाने या कतार में लगने के बजाय डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक प्रयोग करें।
ऑयल कंपनियों ने घर बैठे बुकिंग के लिए कई सुविधाजनक विकल्प प्रदान किए हैं।
उपभोक्ता अब मोबाइल ऐप, SMS, व्हाट्सएप (WhatsApp) तथा आईवीआरएस (IVRS) कॉल के माध्यम से आसानी से अपनी गैस बुकिंग कर सकते हैं।
देश में गैस की कमी की आशंकाओं को खारिज करते हुए मंत्रालय ने बताया कि:🚢 गैस का पर्याप्त स्टॉक, आ रहे हैं 2 नए शिप
वर्तमान में देश के घरेलू गैस उत्पादन में 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
इसके अलावा, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से एलपीजी के दो बड़े शिप भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। ये शिप 16-17 मार्च तक भारत के कांडला (गुजरात) पोर्ट और मुंद्रा (मुंबई) पोर्ट पर पहुंच जाएंगे।
ऑयल कंपनियों के स्टेट नोडल ऑफिसर अजय श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। प्रदेश के सभी 11 बॉटलिंग प्लांट एवं वितरकों के गोदामों में पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं, इसलिए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
📌 25 दिन का नियम: तेल कंपनियों द्वारा सभी घरेलू उपभोक्ताओं से विशेष अपील की गई है कि वे अपनी पिछली (अंतिम) रिफिल के 25 दिन पूरे होने के बाद ही नए सिलेंडर की पुनः बुकिंग कराएं।
📞 इन टोल फ्री नंबरों पर करें संपर्क/शिकायत
यदि उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति या बुकिंग को लेकर कोई समस्या आती है, तो वे अपनी संबंधित गैस कंपनी के इन टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
भारत गैस (Bharat Gas) हेल्पलाइन नंबर: 1800-22-4344 (टोल-फ्री)
इंडेन गैस (Indane Gas) कस्टमर केयर नंबर: 1800-2333-555 (टोल-फ्री)
एचपी गैस (HP Gas) कस्टमर केयर नंबर: 1800-2333-555 (टोल-फ्री)



खंडवा





















