रांची: रामनवमी जुलूस में डीजे पर प्रतिबंध को लेकर चल रही सियासत के बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वे खुद रामनवमी मनाने हजारीबाग, रामगढ़ और कोडरमा जाएंगे तथा बिना डीजे के जुलूस में शामिल होंगे.
‘डीजे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, जामताड़ा में मौत का सबक लें’
भाजपा द्वारा डीजे बजाने की मांग पर आपत्ति जताते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “मैं एक डॉक्टर भी हूं. इस लिहाज कहता हूं कि डीजे की तेज आवाज स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं है. जामताड़ा में डीजे की आवाज से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, इससे हमें सबक लेना चाहिए.”
विधानसभा परिसर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “कोर्ट से ऊपर कोई नहीं है. कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है, जिसमें सभी को सहयोग करना चाहिए. रामनवमी एक बड़ा पर्व है और मैं इसमें शामिल होऊंगा. जिसको रोकना है, रोककर दिखा दे.” ‘जो किसानों को मार दिया, अब किसानों की बात करेंगे?’ भाजपा पर पलटवार करते हुए खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, “जिन्होंने किसानों को मार दिया, वह अब किसानों की बात करेंगे? इन्हें तो पता ही नहीं कि धान क्या है, किसान क्या है, गेहूं क्या है. ये बेवजह नाटक करते रहते हैं.” उन्होंने आगे कहा, “बाबूलाल जी को भाजपा ने हाईजैक कर लिया है. इनकी बात कौन सुनता है? जिस समय हम स्वास्थ्य विभाग के बजट पर जवाब दे रहे थे, उस समय वे भाग गए. भाजपा किसानों की हितैषी नहीं हो सकती. ये लोग नकली हितैषी हैं.” ‘मैं किसान का बेटा हूं, वन टाइम पेमेंट शुरू किया’ इरफान अंसारी ने कहा, “किसान का मैं बेटा हूं. मैंने वन टाइम पेमेंट करना शुरू किया है. पहले पार्ट-वाइज भुगतान होता था, अब किसान धान बेचने के लिए आ रहे हैं, जिससे इन्हें परेशानी हो रही है.”



झारखण्ड


















