झिरन्या | स्थानीय एवं समाज समाचार
झिरन्या में 8 अप्रैल को विश्व बंजारा दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बंजारा समाज के आराध्य देवता संत सेवालाल महाराज जी की प्रतिमा पर पुष्प हारों से स्वागत कर और वंदना करके गणगौर गार्डन से एक भव्य रैली का शुभारंभ किया गया।
🥁 ढोल-धमाकों और पारंपरिक नृत्य के साथ निकली रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत
रैली में संत सेवालाल महाराज जी, लक्खीशाह बंजारा, रूप सिंह जी महाराज और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाइक को नमन करते हुए ढोल-धमाकों और डीजे के साथ यात्रा प्रारंभ हुई। संत सेवालाल चौक पर समाजजन अपने पारंपरिक नृत्य पर झूम उठे। नगर में रैली का फूलों से भव्य स्वागत किया गया और जगह-जगह फल एवं प्रसादी का वितरण किया गया। अन्य समाज के लोगों ने भी रैली पर पुष्पवर्षा कर भाईचारे का संदेश दिया। गायत्री मंदिर के पास से होते हुए रैली वापस गणगौर गार्डन पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।
💐 गणगौर गार्डन में हुआ मंचीय कार्यक्रम, वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
रैली के समापन के बाद मंच पर संत सेवालाल महाराज जी की प्रतिमा पर पुष्पहार चढ़ाकर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्वागत की बेला के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जहां मंच पर आसीन अतिथियों और समाज के बुजुर्गों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झिरन्या से राम सिंह (मेंबर), ग्राम खोई से शेर सिंह नायक, ग्राम टिगरिया से मांगीलाल चौहान, ग्राम सतवाडा से बदर सिंह नायक, ग्राम पूरा से अनार सिंह नायक, झिरन्या से राम सिंह मुछाल, ग्राम मारगढ़ से अजय नायक और भगवानपुरा जनपद उपाध्यक्ष संदीप राठौड़ उपस्थित रहे।
👥 इन युवाओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को बनाया सफल
मंचासीन अतिथियों में ग्राम झिरन्या से जयमल नायक, अनार सिंह चौहान, रूकड़िया नायक, अभय नायक, भगवान नायक (लखापुर), गोविंद नायक (सतवाडा) सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी गब्बर सिंह चौहान, राजू जाधव, माधव नायक, वासु नायक, सुभाष नायक, सुनील मंत्री, राधेश्याम पवार, रामा पवार, प्रदीप पवार और चरण नायक सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से मौजूद रहकर बंजारा दिवस के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाया।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा


























