कबीरधाम: करीब दो महीने पहले हुए चर्चित सत्यमदास मानिकपुरी हत्याकांड का पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया है. करीब 56 दिनों तक चली गहन जांच, हजारों मोबाइल नंबरों के तकनीकी विश्लेषण और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है. इस सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है, जिसने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया है. दरअसल 17 जनवरी 2026 को थाना कवर्धा क्षेत्र के लालपुर नर्सरी के पीछे सड़क पर एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें युवक के गले में चाकू से वार कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई. मृतक की पहचान सत्यमदास मानिकपुरी (27 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 26 घोठिया रोड कवर्धा के रूप में हुई, जो पेशे से डांस शिक्षक था और पांडातराई क्षेत्र के एक निजी स्कूल में बच्चों को डांस सिखाता था. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया और हर संभावित एंगल से जांच शुरू की गई. जांच के दौरान लगभग 50 हजार मोबाइल नंबरों के कॉल डाटा का तकनीकी विश्लेषण किया गया और 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की बारीकी से जांच की गई. इसके अलावा मृतक के परिचितों और क्षेत्र के 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई, साथ ही कई संदिग्धों को भी थाने लाकर पूछताछ की गई. कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के तहत सोशल मीडिया गतिविधियों और इंस्टाग्राम सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म भी खंगाले. लगातार जांच और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस का संदेह नाबालिग बालक को पकड़ा गया. उसने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है. पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि मृतक अननेचुरल सेक्स का आदि था और वह उससे बार बार डिमांड कर रहा था, इस वजह से नाबालिग ने उसकी हत्या कर दी-धर्मेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम
पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन नाबालिग ने व्हाट्सएप कॉल कर मृतक को अपने पास बुलाया और स्कूटी से उसे घटनास्थल तक ले गया. वह पहले से ही अपने साथ चाकू लेकर निकला था. मौके पर पहुंचते ही उसने मृतक के गले पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी ने मृतक का मोबाइल फोन और सिम कार्ड नदी में अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल स्कूटी, चाकू, खून से सने कपड़े और नदी में फेंका गया मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, जबकि सिम कार्ड की तलाश जारी है. पुलिस ने नाबालिग के मोबाइल की जांच भी की, जिसमें अपराध और मनोविज्ञान से जुड़े कई इंटरनेट सर्च सामने आए हैं. फिलहाल कबीरधाम पुलिस ने नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.प्राइवेट स्कूल में बच्चों को डांस सिखाता था मृतक
ब्लैकमेल से परेशान था नाबालिग
कबीरधाम: करीब दो महीने पहले हुए चर्चित सत्यमदास मानिकपुरी हत्याकांड का पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया है. करीब 56 दिनों तक चली गहन जांच, हजारों मोबाइल नंबरों के तकनीकी विश्लेषण और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है. इस सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है, जिसने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया है.
प्राइवेट स्कूल में बच्चों को डांस सिखाता था मृतक
दरअसल 17 जनवरी 2026 को थाना कवर्धा क्षेत्र के लालपुर नर्सरी के पीछे सड़क पर एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें युवक के गले में चाकू से वार कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई. मृतक की पहचान सत्यमदास मानिकपुरी (27 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 26 घोठिया रोड कवर्धा के रूप में हुई, जो पेशे से डांस शिक्षक था और पांडातराई क्षेत्र के एक निजी स्कूल में बच्चों को डांस सिखाता था.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया और हर संभावित एंगल से जांच शुरू की गई. जांच के दौरान लगभग 50 हजार मोबाइल नंबरों के कॉल डाटा का तकनीकी विश्लेषण किया गया और 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की बारीकी से जांच की गई. इसके अलावा मृतक के परिचितों और क्षेत्र के 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई, साथ ही कई संदिग्धों को भी थाने लाकर पूछताछ की गई.
ब्लैकमेल से परेशान था नाबालिग
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के तहत सोशल मीडिया गतिविधियों और इंस्टाग्राम सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म भी खंगाले. लगातार जांच और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस का संदेह नाबालिग बालक को पकड़ा गया. उसने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है.
पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि मृतक अननेचुरल सेक्स का आदि था और वह उससे बार बार डिमांड कर रहा था, इस वजह से नाबालिग ने उसकी हत्या कर दी-धर्मेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम
पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन नाबालिग ने व्हाट्सएप कॉल कर मृतक को अपने पास बुलाया और स्कूटी से उसे घटनास्थल तक ले गया. वह पहले से ही अपने साथ चाकू लेकर निकला था. मौके पर पहुंचते ही उसने मृतक के गले पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी ने मृतक का मोबाइल फोन और सिम कार्ड नदी में अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था.
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल स्कूटी, चाकू, खून से सने कपड़े और नदी में फेंका गया मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, जबकि सिम कार्ड की तलाश जारी है. पुलिस ने नाबालिग के मोबाइल की जांच भी की, जिसमें अपराध और मनोविज्ञान से जुड़े कई इंटरनेट सर्च सामने आए हैं. फिलहाल कबीरधाम पुलिस ने नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.



छत्तीसगढ़





















