खंडवा | राजनीतिक समाचार
देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं, चुनावों में पांचों प्रांतों में भाजपा की लहर चल रही है। वहीं, मध्य प्रदेश में इन दिनों अभ्यास वर्ग और ‘बस्ती चलो’ अभियान चल रहा है। इसी के अंतर्गत पंधाना विधानसभा क्षेत्र के बसपा, आप और जयस के कई कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा की नीति-रीति से अवगत होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी में शामिल हुए ये प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता
भाजपा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से रोशन टाइगर (गोलकर), भील समाज ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश वास्कले, जयस जिला प्रभारी राजेंद्र धोपे, एकलव्य विधानसभा अध्यक्ष रोहित धोपे, भील समाज जिला कोषाध्यक्ष विनोद मोरे (उमरदा), निलेश बारे (गोराडिया), रवींद्र गोलकर (कुसुंबिया), विष्णु मोरे (बरखेड़ी), प्रवीण बारे (बुलियाखेड़ी), सुनील गोलकर (दिवाल), अजय जवारे (भेरूखेड़ा), राहुल भावस्कर (माकरला), दीपक दांगोडे (बुलियाखेड़ी), गणेश दंगोडे (बुलियाखेड़ी), सावन मोरे (उमरदा), अजय बारे (कालका), शेरू मोरे (उमरदा), विकाश बारे (कालंका), गणेश बारे (खोदरी), विकाश (खंडवा), रवि बोरयाले (टाकली मोरी), पवन दंगोडे (खोदरी), कैलाश चौहान (काकोडा), दिलीप धोपे (कुसुंबिया) और जेकी आस्लेकर (बिहार) शामिल हैं। भाजपा के संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर और पंधाना क्षेत्र की विधायक छाया मोरे ने दुपट्टा एवं टोपी पहनाकर सभी कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत किया।
‘मोदी जी के राज में देश प्रगति कर रहा, भाजपा में मिलता है सम्मान’
इस अवसर पर शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश और प्रदेश की तकदीर व तस्वीर बदलने का कार्य बीजेपी कर रही है। मोदी जी के राज में आज भारत लगातार प्रगति करते हुए आगे बढ़ रहा है और संसार के कई देशों में भारत का मान बढ़ा है। भाजपा ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है, इसलिए हम मन से इस पार्टी से जुड़ रहे हैं।
संभागीय प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि किसी भी पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता ही सर्वश्रेष्ठ है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित दल है, इन्हीं की बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि इन युवाओं के मन में भाजपा के प्रति जो प्रेम था, वह आज सामने आया है। पंधाना विधायक छाया मोरे ने कहा कि भाजपा सरकार के चलते पंधाना में करोड़ों रुपये के विकास कार्य हुए हैं, जिससे प्रभावित होकर युवाओं ने भाजपा का दामन थामा है।
कार्यक्रम में ये दिग्गज नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने भी भाजपा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सूरजपाल सिंह, अमर यादव, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे, तपन डोंगरे, हरीश कोटवाले, भाजपा अजजा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह दांगोड़े, दिनेश पालीवाल, प्रवक्ता सुनील जैन, देवेंद्र सिंह यादव, कार्यालय मंत्री भारत पटेल, राम सिंह रावत, सागर आरतानी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा


























