खंडवा | प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य समाचार
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
🌳 मरीजों के परिजनों के लिए बनेगा गार्डन, मार्ग पर लगेंगे छायादार पेड़
निरीक्षण के दौरान सीईओ डॉ. गौड़ा ने सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल से अस्पताल परिसर में आकस्मिक चिकित्सा कक्ष के सामने और ‘बी-ब्लॉक’ के पास स्थित खाली पड़ी जगह पर गार्डन विकसित करने के लिए कहा। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि मरीजों के परिजनों को छायादार व स्वच्छ वातावरण में बैठने की उचित व्यवस्था हो सके। इसके साथ ही, उन्होंने अस्पताल में प्रवेश हेतु बने मुख्य मार्ग के दोनों ओर छायादार वृक्ष लगाने के भी निर्देश दिए।
🔊 अस्पताल परिसर में लगेगा साउंड सिस्टम, नियमित साफ-सफाई पर जोर
सीईओ ने निर्देश दिए कि परिसर में सूचनाओं के सुचारू प्रवाह के लिए साउण्ड सिस्टम लगाया जाए। डॉ. गौड़ा ने सहायक अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील बाजोलिया को विशेष रूप से निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई हो, यह सुनिश्चित करें। इस आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओ.पी. जुगतावत और आरएमओ डॉ. एम.एल. कलमें भी उपस्थित थे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा


























