खंडवा | स्वच्छता एवं सामाजिक समाचार
रेडक्रॉस सोसाइटी खंडवा के तत्वावधान में शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए लगातार स्वच्छता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। निगम प्रशासन महापौर अमृता अमर यादव के मार्गदर्शन में नए-नए नवाचार कर रहा है, ताकि स्वच्छता में खंडवा आगे बढ़े। लेकिन हमारा शहर तभी पूर्ण रूप से स्वच्छ और सुंदर होगा जब आमजन की भूमिका भी इसमें सहयोगी के रूप में रहेगी। इसी उद्देश्य के साथ रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों द्वारा स्थानीय किशोर कुमार मुक्तिधाम पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
🧹 मुक्तिधाम और घाटों की हुई सफाई, दिलाई गई स्वच्छता की शपथ
रेडक्रॉस सोसाइटी के पर्यावरण संयोजक धर्मेंद्र जौहरी और एच.आर. पांडेय ने बताया कि नगर निगम के स्वच्छता दूतों के साथ मिलकर घाट और आसपास के परिसर की सघन सफाई की गई। इससे पूर्व राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम और माता जी के विसर्जन के बाद गणगौर घाट की भी पूर्ण सफाई की गई थी। अभियान के दौरान सभी सदस्यों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में रेडक्रॉस समिति के सचिव भानु भाई पटेल ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के सभी जलस्रोतों को स्वच्छ रखने में निरंतर अपनी भूमिका निभाएं।
👥 अभियान में ये प्रमुख सदस्य और अधिकारी रहे मौजूद
इस स्वच्छता अभियान के अवसर पर रेडक्रॉस समिति के अनिल बाहेती, आशीष पारे, योगेंद्र उपाध्याय, मोहन लाड़, रवींद्र माहुकर, रवींद्र सिंह, भावेश पटेल, नरेंद्र कातोरे सहित अन्य सदस्य और नगर निगम के महेंद्र निदाने सहित स्वच्छता दूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार रेडक्रॉस समिति के वाइस चेयरमैन आशीष अग्रवाल ने व्यक्त किया।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा


























