खंडवा। क्षेत्र की जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि का दायित्व होता है कि वह विकास कार्यों के साथ-साथ जनता के सुख-दुख में शामिल हो और उनकी समस्याओं का निराकरण करे। खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे इसी भावना के साथ क्षेत्र के विकास के लिए सक्रियता से कार्य कर रही हैं। एक ओर जहां वे भोपाल में मुख्यमंत्री और मंत्रियों से मुलाकात कर विकास योजनाओं को मंजूरी दिला रही हैं, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर जनहितैषी कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
संत रविदास जयंती पर मिली बड़ी सौगात: हाल ही में चर्मकार समाज के पदाधिकारियों ने विधायक के समक्ष समाज के बंधुओं के लिए गुमटियों का अनुरोध किया था। विधायक ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल विधायक निधि से 22 गुमटियां बनवाईं। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ये गुमटियां समाज के बंधुओं को सौंपी गईं, जिससे अनेक परिवारों को स्वरोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है।
विधायक का हुआ आत्मीय स्वागत: इसी सौगात के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए शनिवार को चर्मकार समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक कंचन मुकेश तनवे एवं विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। समाज के सुभाष कटारे एवं उनके साथियों ने विधायक को पुष्पमाला और शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने विधायक के इन जनहितैषी कार्यों की जमकर सराहना की और भविष्य में भी समाज के विकास हेतु सहयोग की अपेक्षा जताई।



खंडवा









शेयर करें













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































