खंडवा. खंडवा जिले में भूजल संरक्षण के लिए “गांव का पानी गांव में” अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत छैगांवमाखन विकासखंड के ग्राम देशगांव में सोमवार को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कंटूर ट्रेन्च (Contour Trench) खुदाई के कार्य का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने इस अवसर पर कंटूर ट्रेन्च खुदाई कार्य के लिए श्रमदान किया और उपस्थित ग्रामीणजनों, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को जल संग्रहण संबंधी शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, जनपद अध्यक्ष छैगांवमाखन महेंद्र सावनेर, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज डाले के अलावा विकासखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक और सरपंच भी मौजूद थे।

खंडवा