कोडरमा: जिले के मेघातरी स्थित पैरी माइंस के पास सड़क किनारे जंगल से एक महिला का अर्धनग्न शव बरामद हुआ है. महिला की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है. जानकारी के अनुसार, मेघातरी के कुछ ग्रामीण सुबह-सुबह जब सड़क किनारे टहल रहे थे, तो उन्हें प्लास्टिक के बोरे में कुछ दिखाई दिया. शव दिखते ही जुटी लोगों की भीड़ इसके बाद जब लोग नजदीक गए तो उन्होंने देखा कि वहां प्लास्टिक के बोरे में एक महिला का पैर बोरे से बाहर निकला हुआ है. जिसके बाद देखते ही देखते वहां आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. महिला के शव की जानकारी कोडरमा पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही कोडरमा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. इससे पहले बरामद हुआ था महिला का शव बता दें कि अभी एक माह पूर्व ही कोडरमा थाना क्षेत्र के जेजे कॉलेज के ठीक सामने होली फैमिली अस्पताल के बाउंड्री वॉल के अंदर इसी प्रकार से अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया था. जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. एक बार फिर शव मिलने से आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस के लिए यह एक बड़ी चुनौती हो गई है कि आखि्र में कौन लोग हैं? जो इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. आसपास के थानों से मिसिंग रिपोर्ट पता केी जा रही हैं. महिला की हत्या कैसे हुई हैं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा: विकास पासवान, कोडरमा थाना प्रभारी
कोडरमा: जिले के मेघातरी स्थित पैरी माइंस के पास सड़क किनारे जंगल से एक महिला का अर्धनग्न शव बरामद हुआ है. महिला की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है. जानकारी के अनुसार, मेघातरी के कुछ ग्रामीण सुबह-सुबह जब सड़क किनारे टहल रहे थे, तो उन्हें प्लास्टिक के बोरे में कुछ दिखाई दिया.
शव दिखते ही जुटी लोगों की भीड़
इसके बाद जब लोग नजदीक गए तो उन्होंने देखा कि वहां प्लास्टिक के बोरे में एक महिला का पैर बोरे से बाहर निकला हुआ है. जिसके बाद देखते ही देखते वहां आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. महिला के शव की जानकारी कोडरमा पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही कोडरमा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई.
इससे पहले बरामद हुआ था महिला का शव
बता दें कि अभी एक माह पूर्व ही कोडरमा थाना क्षेत्र के जेजे कॉलेज के ठीक सामने होली फैमिली अस्पताल के बाउंड्री वॉल के अंदर इसी प्रकार से अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया था. जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है.
एक बार फिर शव मिलने से आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस के लिए यह एक बड़ी चुनौती हो गई है कि आखि्र में कौन लोग हैं? जो इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
आसपास के थानों से मिसिंग रिपोर्ट पता केी जा रही हैं. महिला की हत्या कैसे हुई हैं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा: विकास पासवान, कोडरमा थाना प्रभारी


झारखण्ड


























