खंडवा। नगर पालिक निगम खंडवा में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में एक सकारात्मक और संवेदनशील पहल की गई। इसके अंतर्गत शिशिर कुमार मिश्रा को नगर निगम सेवा में नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया। इस अवसर पर एमआईसी (MIC) सदस्य विक्की भावरे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जारी आदेश के अनुसार, शिशिर कुमार मिश्रा, जो श्रवण एवं वाक् बाधित (दिव्यांग) श्रेणी से हैं, को नगर पालिक निगम खंडवा की वाहन शाखा में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति शासन के निर्देशों एवं निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुरूप की गई है। आदेश में उल्लेखित शर्तों के अनुसार, यह नियुक्ति वर्तमान में परीक्षण अवधि के अधीन रहेगी तथा आवश्यक औपचारिकताओं की पूर्ति के पश्चात उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती यादव ने श्री मिश्रा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन समावेशी भावना के साथ कार्य कर रहा है। हमारा लक्ष्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री मिश्रा पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।



खंडवा









शेयर करें













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































