भितरवार। अक्सर लोग ट्रैफिक चालान से बचने के लिए कई तरह के बहाने बनाते हैं, लेकिन भितरवार थाने में जो हुआ, उसने पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ा दिए। यहां पति की बाइक का चालान कटने के बाद महिला ने माता की सवार आने जैसा रूप धारण कर लिया। यह नजारा देख पुलिस को बाइक की चाबी लौटानी पड़ी। भितरवार थाने के अंदर तीन दिन पूर्व का यह मामला वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद सामने आया है। भितरवार थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट और जरूरी कागजात के बिना बाइक चला रहे एक युवक को रोक लिया। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने पर पुलिस ने युवक पर चालानी कार्रवाई शुरू कर दी। उसकी बाइक की चाबी जब्त कर ली। युवक ने चालान भरने से इन्कार किया, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया।
भितरवार। अक्सर लोग ट्रैफिक चालान से बचने के लिए कई तरह के बहाने बनाते हैं, लेकिन भितरवार थाने में जो हुआ, उसने पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ा दिए। यहां पति की बाइक का चालान कटने के बाद महिला ने माता की सवार आने जैसा रूप धारण कर लिया। यह नजारा देख पुलिस को बाइक की चाबी लौटानी पड़ी। भितरवार थाने के अंदर तीन दिन पूर्व का यह मामला वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद सामने आया है।
भितरवार थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट और जरूरी कागजात के बिना बाइक चला रहे एक युवक को रोक लिया। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने पर पुलिस ने युवक पर चालानी कार्रवाई शुरू कर दी। उसकी बाइक की चाबी जब्त कर ली। युवक ने चालान भरने से इन्कार किया, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया।


मध्यप्रदेश


























