अंबाला: अंबाला के बलदेवनगर इलाके में आज दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक एक टैंकर में आग लग गई। ये हादसा इतना भयानक था कि एक व्यक्ति जिसका नाम लखविंदर था उसी मौत हो गई। दरअसल बलदेवनगर में चंडीगढ़ हाईवे के पास बनी सर्विस लेन में टैंकर में वेल्डिंग का काम चल रहा था और वेल्डिंग करते वक्त अचानक आग लगी, जिसमें लखविंदर झुलस गया और टैंकर में ब्लास्ट हो गया। जानकारी देते हुए बलदेवनगर थाना SHO धर्मवीर ने बताया कि वेल्डिंग करते समय अचानक आग लग गई जिसमें लखविंदर पूरी तरीके से झुलस गया गया और उसकी मौत हो गई । वही जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मी ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद मौके पर पहुंच कर आग बुझाई और जो व्यक्ति झुलसा था उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
अंबाला: अंबाला के बलदेवनगर इलाके में आज दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक एक टैंकर में आग लग गई। ये हादसा इतना भयानक था कि एक व्यक्ति जिसका नाम लखविंदर था उसी मौत हो गई। दरअसल बलदेवनगर में चंडीगढ़ हाईवे के पास बनी सर्विस लेन में टैंकर में वेल्डिंग का काम चल रहा था और वेल्डिंग करते वक्त अचानक आग लगी, जिसमें लखविंदर झुलस गया और टैंकर में ब्लास्ट हो गया।
जानकारी देते हुए बलदेवनगर थाना SHO धर्मवीर ने बताया कि वेल्डिंग करते समय अचानक आग लग गई जिसमें लखविंदर पूरी तरीके से झुलस गया गया और उसकी मौत हो गई । वही जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मी ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद मौके पर पहुंच कर आग बुझाई और जो व्यक्ति झुलसा था उसे अस्पताल पहुंचाया गया।



हरियाणा









शेयर करें


















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































