खंडवा | धार्मिक एवं संगठन समाचार
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण जिला बैठक शहर की राठौर धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम भारत माता और श्री राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान आगामी धार्मिक आयोजनों और संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
मंचासीन अतिथियों में विभाग संगठन मंत्री वासुदेव पंड्या, जिला अध्यक्ष मानक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मनीषा दीदी और विभाग सहमंत्री अजय चन्द्रे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक का कुशल संचालन जिला मंत्री विनीत सोनी ने किया।
✨ बैठक का मुख्य एजेंडा: हर ग्राम और मोहल्ले तक मनेगा ‘रामोत्सव’
संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए विभाग सहमंत्री अजय चन्द्रे ने ‘रामोत्सव’ को लेकर विस्तार से रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने “हमारी जितनी समिति, उतने कार्यक्रम” का मंत्र देते हुए आह्वान किया कि रामोत्सव कार्यक्रम को प्रत्येक प्रखंड, खंड, ग्राम और मोहल्ले तक भव्यता के साथ मनाना है।
🏆 ‘धर्म रक्षा निधि’ के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
बैठक में विभाग संगठन मंत्री वासुदेव पंड्या ने पूर्व में किए गए कार्यों और आगामी कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की।
महाअभियान की समीक्षा: 1 फरवरी से 15 फरवरी तक चलाए गए ‘धर्म रक्षा निधि महाअभियान’ की सफलता पर चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं का सम्मान: इस अभियान के अंतर्गत जिला एवं प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को भगवा गमछा पहनाकर और भारत माता का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक में जिले के सभी सातों प्रखंडों का विशेष सम्मान किया गया।
इस महत्वपूर्ण जिला बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मातृशक्ति उपस्थित रहीं। प्रमुख रूप से:🤝 इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
विभाग संयोजक आदित्य मेहता, जिला उपाध्यक्ष आनंद अग्रवाल
रविन्द्र शेंडगे, तेजस पटेल, राकेश बजाज
विकास सातले, सावन पाटीदार, विकास प्रजापति
दीपक सोनी, उत्तम यादव
मातृशक्ति से: रूपाली दीदी नांदेड़कर, ममता दीदी सेन, रश्मि दीदी जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।



खंडवा





















