खंडवा: फाग यात्रा उत्सव को लेकर खंडवा में तैयारियाँ तेज हो गई हैं। विगत दिनों आयोजित समाज प्रमुखों की बैठक के बाद मंगलवार को ‘श्री दादाजी फाग यात्रा उत्सव समिति’ द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों और आयोजन की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
समिति का गठन और पदाधिकारियों की घोषणा
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से सामाजिक समरसता और सद्भाव के प्रतीक इस त्यौहार को भव्य रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। समिति की नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:
अध्यक्ष: अखिलेश गुप्ता (इंजीनियर)
सचिव: मदन भाऊ ठाकरे
कोषाध्यक्ष: ईश्वर भाई डिंडौरे
समिति अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष की यात्रा सकल हिंदू समाज, श्री दादाजी उत्सव समिति और हिंदू उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगी। यात्रा की प्रमुख विशेषताएं:फाग यात्रा के मुख्य आकर्षण
सांस्कृतिक वैभव: राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी और आदिवासी नृत्य मंडलियों की प्रस्तुति।
धूमधाम: भजन मंडली, डीजे साउंड, ढोल-बाजे और तोप से रंग-गुलाल व फूलों की वर्षा।
विशेष प्रबंध: पानी के टैंकरों और फव्वारे (नोजल) द्वारा पानी की बौछारें।
फाग यात्रा रंग पंचमी के अवसर पर प्रातः 10 बजे नगर निगम से प्रारंभ होगी। यह टाउन हॉल, घंटाघर, बॉम्बे बाजार, केवलराम पेट्रोल पंप चौराहा और दूधवाली गली होते हुए पार्वती बाई धर्मशाला पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा।यात्रा मार्ग और समय
सामाजिक समरसता का संदेश
प्रेस वार्ता में गिरीश बजाज (जिला संयोजक, सामाजिक सद्भाव), मोहन काशिव, रामचंद्र मौर्य और जीवन डिंडौरे ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि त्योहारों को भारतीय संस्कृति के अनुरूप मनाने से युवाओं को अपनी धर्म-संस्कृति का ज्ञान होता है और समाज में समरसता का भाव सुदृढ़ होता है। कार्यक्रम का संचालन बिंटी राजपाल ने किया।



खंडवा









शेयर करें













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































