बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय का वेबसाइट अब एक नए स्वरूप में सबसे सामने है। नए कुलपति प्रो.आलोक चक्रवाल ने पदभार ग्रहण करते ही इसमें बदलाव के निर्देश दिए थे। उनका कहना है कि वेबसाइट ही हमारा परिचय है। छात्रहित में इसे सुलभ, सरल, सटीक एवं मूल्य आधारित बनाने का प्रयास किया गया है। विभागावार इसमें जानकारी साझा की जाएगी।
केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने आधिकारिक वेबसाइट को अब और सरल कर दिया है। डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट जीजीयू डाट एसी डाट इन पर क्लिक करते ही एकदम नए कलेवर में अब नजर आएगा। कुलपति प्रो.चक्रवाल ने इसका शुभारंभ करते हुए कहा कि नई डायनेमिक वेबसाइट को लंच करते हुए हर्ष हो रहा है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट उसके उपयोगकर्ता के मन-मस्तिष्क में संस्था का प्राथमिक परिचय प्रदान करती है।
ऐसे में वेबसाइट की विषयवस्तु सुलभ, सरल, सटीक एवं मूल्य आधारित होनी चाहिए। कहा कि हम सभ्ाी को मानवीय चेतना को सर्वेपरि रखते हुए संस्था के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। हम निरंतर बदल रहे हैं ऐसे में सकारात्मकता के साथ जागरुकता की भ्ाी महती भ्ाूमिका है।
आइटी सेल के लिए चुनौती
केंद्रीय विश्वविद्यालय के वेबसाइट को लेकर अक्सर छात्र-छात्राओं की शिकायत रहती है। अब नए कुलपति आने के बाद आइटी विभाग भी सक्रिय हो गया है लेकिन यह कितना कारगर होगा भविष्य में पता चलेगा। फिलहाल आइटी सेल के समन्वयक प्रो.अमित सक्सेना ने दावा किया है कि वेबसाइट के रंग रूप, डिजाइन, इनपुट टूल्स ग्राफिक्स एवं अन्य तकनीकी में बदलाव किया गया है। भारत सरकार के सभी मानकों का पालन किया गया है। निश्चित रूप से सभी के लिए यह आसान होगा।
विभाग के शिक्षकों में नाराजगी
नई वेबसाइट लांच होने के बाद सभी में खुशी तो है लेकिन शिक्षक वर्ग नाराज भी है। दरसल प्रशासन ने उन्हें विभागवार जानकारी अपडेट करने की जिम्मेदारी भी सौंप दिया है। शिक्षकों का कहना है कि पहले ही उन पर काम का अतिरिक्त बोझ है। इस बीच वेबसाइट अपडेट करना यानी अतिरिक्त समय निकालना है। इस प्रक्रिया में उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। व्यवस्था में सुधार जरूरी है।
आपको यह खबर कैसी लगी?


देश

























