राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 महामारी संबंधी स्थिति में उल्लेखनीय सुधार के बीच दिल्ली सरकार पांच जुलाई से स्टेडियम और खेल परिसरों को खोलने समेत अन्य छूट प्रदान कर सकती है। माना जा रहा है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पाबंदियों में छूट को लेकर ऐलान कर सकते है।
स्पा, सिनेमाघर खोले जाने की संभावना नहीं
दिल्ली सरकार ने प्रतिबंधों में जो छूट की घोषणा की है, वह सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने अभी प्रतिबंधों में राहत या उसे आगे बढ़ाने के बारे में आदेश जारी नहीं किए हैं। सूत्रों ने कहा कि सरकार स्टेडियम और खेल परिसरों को खोलने की अनुमति दे सकती है लेकिन अभी दिल्ली मेट्रो समेत अन्य सार्वजनिक यातायात साधनों का परिचालन पूर्ण क्षमता के साथ होने की संभावना नहीं है क्योंकि ऐसे में भीड़भाड़ हो सकती है।’’
प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर लक्ष्मी नगर बाजार बंद
सूत्रों के अनुसार अभी स्पा, सिनेमाघर, तरणतालों को खोले जाने की संभावना नहीं है। वहीं इससे पहले पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने कोविड-19 सबंधी प्रोटोकॉल का उल्लंघन किए जाने के कारण लक्ष्मी नगर मुख्य बाजार और कुछ निकटवर्ती बाजारों को पांच जुलाई तक बंद कर दिया था।
ये बाजार हैं बंद
आदेश में कहा गया, ‘‘लक्ष्मी नगर के मुख्य बाजार में कोविड-19 प्रोटोकॉल के दिशानिर्देशों/निर्देशों का उल्लंघन किया गया है, जिसके कारण तेजी से कोरोना वायरस फैलने का खतरा है। जो बाजार पांच जुलाई तक बंद है, उनमें विकास मार्ग से लेकर किसान कुंज में लवली पब्लिक स्कूल तक लक्ष्मी नगर मुख्य बाजार तथा मंगल बाजार, विजय चौक, सुभाष चौक, जगतराम पार्क, गुरु रामदास नगर जैसे आस-पास के बाजार शामिल हैं। दिल्ली में 19 अप्रैल से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया था। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन बाजारों को सात जून से ही पुन: खोलने की अनुमति दी गई।
आपको यह खबर कैसी लगी?


देश

























