नई दिल्ली।कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अक्टूबर और नवंबर माह के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उम्मीदवारों को अपने सुविधानुसार परीक्षा केंद्र के शहर के चुनाव करने का विकल्प दिया है। एसएससी ने द्वारा बुधवार, 16 सितंबर 2020 को जारी एक महत्वपूर्ण नोटिस के अनुसार, सीएचएसएल, सीजीएल, जेई, स्टेनोग्राफर और सेलेक्शन पोस्ट की अक्टूबर और नवंबर में प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा केंद्र शहर का चुनाव कर सकते हैं। आयोग दवारा इन परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी में संशोधन करने विकल्प ऑफिशियल वेबसाइट, ssc.nic.in पर कल, 18 सितंबर से 20 सितंबर 2020 तक उपलब्ध कराया जाएगा।
ऐसे बदलें परीक्षा शहर (How to do SSC Exam 2020 Center Change?)
सीएचएसएल, सीजीएल, जेई, स्टेनोग्राफर और सेलेक्शन पोस्ट परीक्षाओं के लिए आवेदन किये ऐसे उम्मीदवार जो अपने पंसद के परीक्षा केंद्र का चुनाव करना चाहते हैं, वे आयोग की ऑफिशिल वेबसाइट पर विजिट करके अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके एग्जाम सिटी चेंज कर पाएंगे। आयोग द्वारा उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी चेंज का विकल्प उनके लॉगिन में डैशबोर्ड पर ही उपलब्ध कराया जाएगा।
इन परीक्षाओं के लिए बदले जा सकते हैं परीक्षा केंद्र (SSC Exam 2020 Center Change for these Exams)
उम्मीदवारों ने ही की थी अपील
उपरोक्त परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र में परिवर्तन करने का विकल्प देने की अपील उम्मीदवारों द्वारा ही की गयी थी। उम्मीदवारों ने कोविड-19 महामारी के चलते अपने सुविधा के अनुसार परीक्षा शहर के चुनाव का विकल्प आयोग से मांगा था। इसी के चलते आयोग ने कल महत्वपूर्ण घोषणा की है।
बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग ने उपरोक्त परीक्षाओं के लिए तिथियों में संशोधन 21 जुलाई 2020 को जारी अधिसूचना के माध्यम से किया था, जो कि पहले मार्च, मई और जून माह में आयोजित की जानी थीं। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते आयोजित नहीं की जा सकी थीं।



देश




















