ग्वालियर। लोकसभा चुनाव की तारीखों का जल्द ही ऐलान होने वाला है। सभी पार्टियां चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इसी बीच लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री इमरती का दर्द छलक पड़ा। लोकसभा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा के प्रचार बैठक के दौरान इमरती देवी ने कहा, कि ‘जब मैं कांग्रेस में थी तब 62 हज़ार से जीत रही थी।’
इमरती देवी ने आगे कहा, कि ‘बीजेपी ज्वाइन करने के बाद मुझे हार का सामना करना पड़ा। डबरा में हार के बाद भी मैंने बीजेपी के वोट बैंक को बढ़ाया। भारत सिंह जी आप ऐसे लोगों से सावधान रहे। जो मंच पर भाषण में पार्टी को अपनी मां बताते हैं। लेकिन, वहीं लोग पार्टी को लात मारते हैं। मैं पार्टी को अपनी मां मानती हूं और आपको जीतने के लिए जनता से वोट मांगूंगी।’



मध्यप्रदेश



















