नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल के साथ मंत्रियों के विभागों में भी काफी परिवर्तन किए गए हैं। हालांकि ज्यादातर बड़े मंत्रियों के विभाग यथावत रहे हैं। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, एस.जयशकंर, निर्मला सीतारमण, अर्जुन मुंडा जैसे स्मृति ईरानी जैसे कद्दावर मंत्रियों के विभागों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिन मंत्रियों के विभाग बदले हैं या नई जिम्मेदारी सौंपी गई है उसके अनुसार मनसुख मांडविया देश के नए स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए हैं। जानें किसे कौन सा विभाग दिया गया है…
वैष्णव को रेल और सिंधिया को उड्डयन
नौकरशाह से नेता बने अश्विन वैष्णव को रेल मंत्री बनाया गया है। मांडविया के पास रसायन एवं उवर्रक मंत्रालय की भी जिम्मेदारी रहेगी। जबकि वैष्णव को संचार, इलेक्ट्रानिक्स और सूचना तकनीक (आइटी) की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी की गई सूचना में दी गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया देश के नए नागरिक उड्डयन मंत्री होंगे।
शाह को बड़ी जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई कैबिनेट में एक नया मंत्रालय मिनिस्ट्री ऑफ को-ऑपरेशन बनाया है। इस मंत्रालय के जरिए सरकार अपने ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को अमलीजामा पहनाएगी। सूत्रों की मानें तो यह मंत्रालय देश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए अलग से प्रशासनिक ढांचा उपलब्ध कराएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने इस नए मंत्रालय की जिम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह को सौंपी है। शाह यह अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे।
पीयूष गोयल और धर्मेद्र प्रधान को अतिरिक्त जिम्मेदारियां
पीयूष गोयल को कपड़ा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। उनके पास वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, उपभोक्ता मामलों एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति की भी जिम्मेदारी रहेगी। धर्मेद्र प्रधान देश के नए शिक्षा मंत्री होंगे। उनके पास कौशल विकास और इंटरप्रिन्योरशिप की भी जिम्मेदारी होगी। रामचंद्र प्रसाद नए इस्पात मंत्री होंगे जबकि लोजपा के पशुपति कुमार पारस खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री बनाए गए हैं
इन पर दारोमदार (कैबिनेट मंत्री)
1- राजनाथ सिंह : रक्षा मंत्रालय
2- अमित शाह : गृह मंत्रालय, को-ऑपरेशन मिनस्ट्री
3- नितिन गडकरी : सड़क, परिवहन एवं हाईवे मंत्रालय
4- निर्मला सीतारमण: वित्त मंत्रालय, कॉरपोरेट अफेयर्स
5- नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि मंत्रालय
6- एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय
7- अर्जुन मुंडा- जनजातीय मामले
8- स्मृति ईरानी – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वच्छ भारत मिशन
9- पीयूष गोयल – वाणिज्य उद्योग, खाद्य वितरण, कपड़ा मंत्रालय
10 – धर्मेंद्र प्रधान – शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्रालय
11- प्रह्लाद जोशी – संसदीय कार्य मंत्रालय, कोल एंड माइंस भी
12- नारायण राणे – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग
13- सर्बानंद सोनोवाल: आयुष मंत्रालय, उत्तर-पूर्व के मामले भी
14- मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
15- विरेंद्र कुमार – सामाजिक न्याय
16- गिरिराज सिंह: ग्रामीण विकास मंत्रालय
17- ज्योतिरादित्य सिंधिया: नागरिक उड्डयन मंत्रालय
18- रामचंद्र प्रसाद सिंह – स्टील
19- अश्विनी वैष्णव – रेल, आईटी के साथ संचार मंत्रालय
20- पशुपति पारस : खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
21 – गजेंद्र सिंह शेखावत – जलशक्ति मंत्रालय
22 – किरन रिजिजू : संस्कृति मंत्रालय
23 – राजकुमार सिंह – ऊर्जा
24- हरदीप सिंह पुरी – पेट्रोलियम मंत्रालय
25- मनसुख मंडाविया – स्वास्थ्य मंत्री
26- भूपेंद्र यादव: श्रम मंत्रालय
27- डॉ. महेंद्र नाथ पांडे – भारी उद्योग
28- पुरुषोत्तम रूपाला: डेयरी और फिशरीज मंत्रालय
29- जी किशन रेड्डी – संस्कृृति, पर्यटन, पूर्वाेत्तर क्षेत्र
30- अनुराग ठाकुर: सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
1- राव इंद्रजीत सिंह, योजना, कॉरपोरेट
2- डॉ. जितेंद्र सिंह विज्ञान एंड तकनीकी, पृथ्वी विज्ञान
राज्य मंत्री के तौर पर इन्हें मिली यह जिम्मेदारी
1- श्रीपद येसो नायक – पोत, शिपिंग एवं टूरिज्म
2- फग्गन सिंह कुलस्ते – स्टील, ग्रामीण विकास
3- प्रह्लाद सिंह पटेल – जल शक्ति, फूड प्रोसेसिंग
4- अश्विनी कुमार चौबे- उपभोक्ता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
5- अर्जुन मेघवाल – संसदीय मामले, संस्कृति
6- वीके सिंह – सड़क परिवहन एंड हाईवे, नागरिक विमानन
7- कृष्ण पाल- ऊर्जा, भारी उद्योग
8- दानवे रावसाहब दादाराव- रेलवे, कोल एंड माइंस
9- रामदास अठावले – सामाजिक न्याय
10- साध्वी निरंजन ज्योति- उपभोक्ता मामले, ग्रामीण विकास
11- संजीव बालियान- मत्स्य, एनिमल हस्बैंड्री, डेयरी
12- पंकज चौधरी- वित्त
13- अनुप्रिया पटेल- वाणिज्य एवं उद्योग
14- एसपी सिंह बघेल – लॉ एंड जस्टिस
15- राजीव चंद्रशेखर- स्किल डेवलपमेंट, सूचना तकनीक
16- शोभा करंदलजे- कृषि एवं किसान कल्याण
17- भानु प्रताप वर्मा- लघु, मध्यम
18- दर्शना जरदोश- कपड़ा, रेलवे
19- वी मुरलीधरन- विदेश, संसदीय कार्य
20- मीनाक्षी लेखी- विदेश, संस्कृति
21- सोम प्रकाश- वाणिज्य एवं उद्योग
22- रेणुका सिंह- जनजातीय मामले
हरदीप सिंह पुरी को भी अतिरिक्त प्रभार
किरण रिजिजू कानून मंत्री बनाए गए हैं। हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री के साथ पूर्व की भांति आवास एवं शहरी मामलों की जिम्मेदारी भी देखेंगे। प्रलहाद जोशी संसदीय कार्य मंत्री के साथ कोयला एवं खान मंत्री की जिम्मेदारी निभाएंगे। नारायण राणे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री बनाए गए हैं।
सोनोवाल को आयुष के साथ कई जिम्मेदारियां
सर्बानंद सोनोवाल बंदरगाह, जहाजरानी, जलमार्ग मामलों के साथ आयुष मंत्रालय का भी काम देखेंगे। मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक मामलों की जिम्मेदारी दी गई है। डा.वीरेंद्र कुमार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता का काम देखेंगे वहीं गिरिराज सिंह ग्रामीण विकास और पंचायती राज का काम देखेंगे। गजेंद्र सिंह शेखावत के पास जल शक्ति मंत्रालय बरकरार है।
दूसरी कार्यकाल का पहला विस्तार
प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया था। इसके बाद पीएम मोदी ने पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विस्तार किया है। नियम के मुताबिक केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अधिक से अधिक 81 सदस्य हो सकते हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में उत्तर प्रदेश को बड़ा हिस्सा मिला है। केंद्र सरकार ने इस विस्तार में शिक्षित और युवा सदस्यों को तरजीह दी है।
आपको यह खबर कैसी लगी?


देश

























