काठमांडू। भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद के बीच आज भारत नेपाल को एक सौगात देने जा रहा है। भारत और नेपाल के बीच अब जल्द रेल सेवा शुरू होने जा रही है। इसके तहत आज भारत, नेपाल को दो जोड़ी रेल इंजन और कोच की सौगात देने जा रहा है। यह ट्रेन बिहार के जयनगर से नेपाल के कुर्था तक जाएगी। भारत आज भारत के बिहार में जयनगर और नेपाल जनकपुर में कुर्था के बीच रेलवे कनेक्शन को पुनर्जीवित करने के लिए इंजन और कोच सहित रेलवे के दो सेट शुक्रवार को नेपाल को सौंपे जाएंगे। बता दें कि इस रूट पर पैसेंजर ट्रेनों के साथ मालगाड़ियां भी चलेंगी।
रेलवे विभाग के महानिदेशक बलराम मिश्रा ने कहा कि यह सेट 18 सितंबर को दोपहर बाद भारत के कोंकण रेलवे द्वारा नेपाल को दिया जाएगा। बलराम मिश्रा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि कल शाम यह भारत के जयनगर पहुंचा। यह नेपाल के जनकपुर के कुर्था तक जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक हमने किसी भी तकनीकी या अन्य मुद्दे का सामना नहीं किया है।
आपको यह खबर कैसी लगी?


विदेश

























