नई दिल्ली। इस वक्त के एक बाद एक कई नई वेब सीरीज़ और फ़िल्में ओटीटी की दुनिया में दस्तक दे रही हैं। इस बीच वूट सेलेक्ट भी नई वेब सीरीज़ क्रैकडाउन लेकर आया है। 12 सितंबर को वेब सीरीज़ का टीज़र जारी किया गया। इस टीज़र को कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड के शंहशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने लॉन्च किया। अब आप सोच रहे होगें कि इससे उनका क्या कनेक्शन हैं? आइए जानते हैं…
अमिताभ बच्चन ने वेब सीरीज़ का टीज़र अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लॉन्च किया। उन्होंने लिखा- मुझे खुशी है कि मैं अपने दोस्त अपूर्व लाखिया के नए शो क्रैक डाउन को रिवील कर रहा हूं। ऑल दी बेस्ट अप्पू।’ इस ट्वीट में अमिताभ ने बताया कि वह अपूर्व उनके दोस्त हैं, इसलिए उन्होंने इसे शेयर किया है। अपूर्व इससे पहले अमिताभ की फ़िल्म की जंजीर का रीमेक बना चुके हैं। इसमें उन्होंने राम चरण तेजा और प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया था।



देश




















