🔥 ट्रेंडिंग

अमेरिका की जंगलों में लगी आग से ओरेगन के सैंकड़ों घर हुए राख

ओरेगन। अमेरिका के उत्तर पश्चिमी प्रशांत (पैसिफिक नॉर्थवेस्ट) के जंगलों में लगी भीषण आग ने सैंकड़ों घरों को चपेट में ले लिया और जलाकर खाक कर दिया है। दरअसल तेज हवाओं के कारण इस आग ने भयंकर रूप ले लिया और ओरेगन में सैकड़ों घर जल गए। न्यूजर्सी जितना बड़ा इलाका इस आग की चपेट में आ गया और इससे निकलने वाले धुएं की जद में कैलिफोर्निया, ओरेगन और वाशिंगटन आए हैं और यहां की हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है।

गवर्नर ने बुधवार को आगाह किया कि जंगलों में लगी आग के कारण राज्य के इतिहास में जान-माल का अभी तक का सबसे अधिक नुकसान हो सकता है। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में बहुत परेशानी हो रही है, क्योंकि वहां 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही आंधी के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया है। ओरेगन के पश्चिम में कुछ इलाकों में लोगों को तत्काल घर खाली करने को कहा गया है। ओरेगन की गवर्नर केट ब्राउन ने आगाह किया कि सोमवार को फैली आग के कारण भारी तबाही मच सकती है। ब्राउन ने कहा, ‘ सभी सतर्क रहें। आने वाले कुछ दिन बेहद कठिन होंगे।’

उन्होंने कहा, ‘जंगलों में लगी आग के कारण राज्य के इतिहास में जानमाल का अभी तक का सबसे अधिक नुकसान हो सकता है।’ ओरेगन में आग के कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वाशिंगटन राज्य में एक छोटा बच्चा आग में झुलस कर मर गया। ब्राउन ने बताया कि सैकड़ों लोगों के अपने घर खो दिए जिसकी वजह से कुछ समुदायों को काफी नुकसान हुआ है।कैलिफोर्निया में 68 हजार से अधिक लोगों को घरों को खाली करने का आदेश दिया गया है वहीं 7 लाख 40 हजार एकड़ से अधिक का क्षेत्र जलकर खाक हो गया। ब्राउन ने बताया कि ओरेगन के जैकसन,  मैरियन और लेन काउंटीज  में आग के बाद से दर्जनों लोग लापता हैं।

जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फायदा, क्या है परियोजना की समय-सीमा

बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया

इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा

सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला