अंबाला: हरियाणा में किसानों द्वारा सड़क जाम के एलान के बाद हरियाणा पुलिस ने हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी है । ड्रोन से हाइवे की हर गतिवधि पर नजर रखी जा रही है और पुलिस के 400 जवानों को स्टैंडबाई पर रखा गया है । बस इतना ही नहीं वाटर कैनन वाहन , जेसीबी क्रेन्स , दमकल विभाग की गाड़ियों सहित पुलिस ने हर पुख्ता प्रबंध किया है ।
किसानों द्वारा तीन अध्यादेश के खिलाफ हरियाणा में सड़क जाम के एेलान के बाद अंबाला चंडीगढ़ बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने 400 पुलिस कर्मियों की टुकड़ी तैनात कर दी है ताकि किसी भी उपद्रव या अनहोनी घटना को रोका जा सके । ड्रोन कैमरों से बॉर्डर के आरपार की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है ।



देश




















