मुंबई: टीवी एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। स्मृति ने राहुल गांधी को ‘वीआईपी किसान’ बताया। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की उस तस्वीर को लेकर निशाना साधा, जिसमें वह ट्रैक्टर में सोफा लगाकर बैठे नजर आ रहे हैं।
स्मृति ईरानी ने कहा, जो व्यक्ति एक सोफा लगाकर ट्रैक्टर पर बिराजमान है ऐसा VIP किसान कभी भी उस व्यवस्था को समर्थन नहीं देगा जो व्यवस्था छोटे और साधारण किसान को बिचौलियों से मुक्त करता हो।



देश




















