🔥 ट्रेंडिंग

कोविड-19 : केंद्र ने राज्यों से मृत्यु दर एक प्रतिशत से नीचे लाने को कहा

नई दिल्लीः केंद्र ने पांच राज्यों के उन 15 जिलों को उचित तरह से निषिद्ध क्षेत्रों का निर्धारण करने, गृह-पृथकवास में रहने वालों की प्रभावी निगरानी करने और पर्याप्त संख्या में नमूनों का परीक्षण करने के साथ ही निर्बाध रूप से मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने को कहा, जहां कोविड-19 संबंधी मौत और संक्रमण के मामलों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण द्वारा की गई समीक्षा बैठक में जिलों के अधिकारियों से एंबुलेंस के पहुंचने के समय में कमी लाने के साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि एंबुलेंस सेवा एक भी मामले में मरीज को इंकार नहीं करे। उन्होंने यह भी कहा कि संक्रमण से मौत के मामलों में कमी लाने के मद्देनजर अस्पताल में भर्ती मरीजों का प्रभावी ढंग से इलाज सुनिश्चित किया जाए। आंध्र प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के इन 15 जिलों में पिछले चार सप्ताह से कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों, उपचाराधीन मामलों और म‍ौत के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

इन जिलों में चित्तूर, प्रकासम, मैसूर, बेंगलुरु शहरी, बेल्लारी, कोप्पल, दक्षिण कन्नड, दावणगेरे, लुधियाना, पटियाला, चेन्नई, कोयंबटूर, सेलम, लखनऊ और कानपुर नगर शामिल हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई बैठक के दौरान भूषण ने इन राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों का आह्वान किया कि वे संक्रमण की श्रृंखला पर अंकुश लगाने और कोविड-19 की मृत्यु दर एक प्रतिशत से नीचे लाने के लिए कार्य योजना बनाएं।

जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फायदा, क्या है परियोजना की समय-सीमा

बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया

इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा

सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला