कोरबा: एकतरफा प्यार में पड़ा सनकी युवक किशोरी पर शादी करने का दबाव डालने पिस्टल लेकर देर रात उसके घर पहुंच गया. किशोरी के पिता ने जब युवक को डांटा तो उसने पिस्टल से फायरिंग कर दी. घटना बालकोनगर थाना अंतर्गत दोंदरो के आश्रित ग्राम संगम नगर में बुधवार देर रात 11 बजे हुई. इंदिरा नगर में रहने वाला 20 साल का युवक संगम नगर की एक किशोरी से लंबे समय से एकतरफा प्यार करता था. जो लगातार लड़की का पीछा कर परेशान भी कर रहा था. किशोरी के इंकार करने के बाद भी आरोपी दबाव बनाने के मकसद से बुधवार रात 11 बजे उसके घर पहुंच गया.जहां परिजनों के सामने किशोरी से शादी करने की बात कहते हुए वह उसे जबरन साथ ले जाने की कोशिश करने लगा. किशोरी के पिता ने युवक को डांटा तो वह आक्रोशित हो गया. उसने अपनी जेब से पिस्टल निकालकर फायर कर दिया. किशोरी के पिता एक ओर झुके तो गोली करीब से निकल गई. घटना के बाद आरोपी भाग निकला. किशोरी का परिवार दहशत में रातभर घर से नहीं निकला. गुरुवार सुबह लोगों की आवाजाही शुरू होने पर उसने घर से निकलकर लोगों को घटना की जानकारी दी. वहीं दोपहर में थाना पहुंचकर घटना की सूचना दी. पुलिस ने खोजबीन कर आरोपी को पकड़ लिया है. उसके पास से प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया. प्रारंभिक जांच में एकतरफा प्यार के चलते आरोपी ने पीड़िता के घर पहुंचकर पिस्टल से गोली चलाना पाया गया है. मामले में एसपी लखन पटले ने बताया कि आरोपी को पकड़कर पूछताछ कर आगे जांच-पड़ताल की जा रही है. आरोपी के खिलाफ धारा 296, 75(1), 78(1), 109(1) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत बालको पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की है. घटना के चदघंटे बाद आरोपी को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, एक जिन्दा कारतूस व मोटर सायकल जप्त किया गया. आरोपी को पिस्टल कहां से मिला है उसकी जांच की जा रही है.डांटने पर हुआ आक्रोशित
बालको पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कोरबा: एकतरफा प्यार में पड़ा सनकी युवक किशोरी पर शादी करने का दबाव डालने पिस्टल लेकर देर रात उसके घर पहुंच गया. किशोरी के पिता ने जब युवक को डांटा तो उसने पिस्टल से फायरिंग कर दी.
घटना बालकोनगर थाना अंतर्गत दोंदरो के आश्रित ग्राम संगम नगर में बुधवार देर रात 11 बजे हुई. इंदिरा नगर में रहने वाला 20 साल का युवक संगम नगर की एक किशोरी से लंबे समय से एकतरफा प्यार करता था. जो लगातार लड़की का पीछा कर परेशान भी कर रहा था. किशोरी के इंकार करने के बाद भी आरोपी दबाव बनाने के मकसद से बुधवार रात 11 बजे उसके घर पहुंच गया.जहां परिजनों के सामने किशोरी से शादी करने की बात कहते हुए वह उसे जबरन साथ ले जाने की कोशिश करने लगा.
डांटने पर हुआ आक्रोशित
किशोरी के पिता ने युवक को डांटा तो वह आक्रोशित हो गया. उसने अपनी जेब से पिस्टल निकालकर फायर कर दिया. किशोरी के पिता एक ओर झुके तो गोली करीब से निकल गई. घटना के बाद आरोपी भाग निकला. किशोरी का परिवार दहशत में रातभर घर से नहीं निकला. गुरुवार सुबह लोगों की आवाजाही शुरू होने पर उसने घर से निकलकर लोगों को घटना की जानकारी दी. वहीं दोपहर में थाना पहुंचकर घटना की सूचना दी. पुलिस ने खोजबीन कर आरोपी को पकड़ लिया है. उसके पास से प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया. प्रारंभिक जांच में एकतरफा प्यार के चलते आरोपी ने पीड़िता के घर पहुंचकर पिस्टल से गोली चलाना पाया गया है.
बालको पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले में एसपी लखन पटले ने बताया कि आरोपी को पकड़कर पूछताछ कर आगे जांच-पड़ताल की जा रही है. आरोपी के खिलाफ धारा 296, 75(1), 78(1), 109(1) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत बालको पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की है. घटना के चदघंटे बाद आरोपी को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, एक जिन्दा कारतूस व मोटर सायकल जप्त किया गया. आरोपी को पिस्टल कहां से मिला है उसकी जांच की जा रही है.



छत्तीसगढ़









शेयर करें

















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































