बिलासपुर: शहर से बाहर बने औद्योगिक इलाके तिफरा में आज एक पेंट, टाइल्स और पुट्टी फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में दहशत का मौहाल बन गया. आग की वजह से इलाके में घना काला धुआं भरता जा रहा था. आग इतनी भयानक थी कि इलाके के लोग आग फैलने के डर से घबरा गए. चंद मिनटों में ही आग की लपटों में पूरी फैक्ट्री घिर गई. फ्रक्ट्री के भीतर रखा सामान धू धू कर जल उठा.
फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक
स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री के भीतर पेंट बनाने का काम किया जाता है. पेंट बनाने में जो भी सामान इस्तेमाल होता है वो अधिक ज्वलनशील होता है. इस वजह आग की लपटें काफी देर तक उठती रही. गनीमत रही कि समय पर लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुला लिया. फायर फाइटर की टीम ने आते ही आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दी. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. जबतक आग पर काबू पाया जाता फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया.



छत्तीसगढ़





















