नई दिल्ली। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव को कम करने के लिए भारत और चीन के बीच बातचीत का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। दोनों देशों के बीच आज एलएसी पर चीन की तरफ मोल्दो में छठे दौर की उच्च स्तरीय वार्ता होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक कोर कमांडर स्तर की वार्ता के दौरान पहली बार विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव नवीन श्रीवास्तव भी शामिल होंगे।
भारत और चीन के सैनिकों के बीच हाल ही में हुई गोलीबारी की घटनाओं के बाद सीमा पर यह पहली बैठक हो रही है। भारतीय पक्ष का नेतृत्व 14 कोर के लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह करेंगे, जबकि पीएलए मेजर जनरल लिन लियू द्वारा चीनी का प्रतिनिधित्व किया जाएगा। भारतीय डेलिगेशन में लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह के अलावा मेजर जनरल अभिजीत बापत, मेजर जनरल पदम शेखावत, दीपक सेठ मौजूद होंगे। भारत की ओर से स्थिति साफ कर दी गई है कि वो एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे और अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे।



देश




















