नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फिलहाल कोरोना वायरस का आंकड़ा 67 लाख को पार कर गया है। हालांकि, इस बीच राहत की बात ये है कि देश में अब तक 57 लाख (85 फीसद) से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में फिलहाल 9 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 72,049 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से मरने वालों की संख्या 986 रही।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना का कुल आंकड़ा बढ़कर 67 लाख 57 हजार 132 तक पहुंच गया है। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। फिलहाल 57 लाख 44 हजार 694 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ अभी देश में 9 लाख 7 हजार 883 सक्रिय मामले हैं। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 4 हजार 555 तक पहुंच गई है।



देश




















