नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को सिर्फ ट्वीट करने तक ही सीमित माना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी रोज ट्वीट कर रहे हैं। मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी केवल ट्वीट करने तक ही सीमित है। मंत्री ने आगे कहा कि एक के बाद एक, राज्य इस बात का सबूत हैं कि कांग्रेस काम नहीं कर रही है। बता दें कि मंगलवार को ही राहुल गांधी ने भाजपा पर सरकारें गिराने का आरोप लगाया है।
जावड़ेकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस काम नहीं कर रही है सिर्फ ट्वीट करती है। कांग्रेस इस समय हर तरीके से केंद्र पर हमला करने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे सफल नहीं होंगे। आपको बता दें कि मंगलवार को ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया था। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आत्मनिर्भर शब्द का सहारा लिया।



देश




















