पश्चिम बंगाल में अपनी साथी की हत्या के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। कोलकाता में जगह-जगह ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। राज्य सचिवालय की ओर भाजपा के मार्च के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच झड़प होने की घटना सामने आई है। पुलिस ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां बरसाईं, जिसमें कई लोग घायल हो गए।इसके विरोध में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बीच सड़क धरने पर बैठ गए हैं।
पुलिस सूत्र ने बताया कि भाजपा के ‘नभाना की ओर मार्च’ के दौरान हावड़ा के संतरागाछी में कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारों और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। बीजेपी के इस प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी मुख्यालय के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। वहीं विद्यागसागर सेतु और हावड़ा ब्रिज को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। किसी भी वाहन को वहां से गुजरने की इजाजत नहीं दी जा रही है।



देश




















