🔥 ट्रेंडिंग

मायावती ने फिर बाेला याेगी सरकार पर हमला, कहा- सरकारी दावों की पोल खोल रही UP में कानून व्यवस्था

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने मैनपुरी में दलित युवक की हत्या का हवाला देते हुये कहा है कि उत्तर प्रदेश में हत्या की बढ़ती घटनाये कानून व्यवस्था के योगी सरकार के दावों की पोल खोलती हैं।

PunjabKesari
मायावती ने मंगलवार को ट्वीट किया ‘‘ यूपी में कल मैनपुरी में दलित सर्वेश कुमार की दबंगों द्वारा पीट-पीट कर की गई हत्या व इसी प्रकार महाराजगंज में गोबिन्द चौहान, शाहजहाँपुर में राजवीर मौर्य, बरेली में वासिद, कुशीनगर में सुधीर सिंह तथा बांदा में विनोद गर्ग (ब्राह्मण) की गोली मार की गई हत्या आदि की घटनायें अति-दु:खद।”

PunjabKesari
उन्होंने कहा ‘‘ साथ ही, यूपी के नोएडा में कल ही कैब ड्राइवर की हत्या आदि की घटनायें कानून-व्यवस्था के मामलें में सरकारी दावों की पोल खोलती हैं। सरकार कानून को हाथ में लेने वालों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे व पीड़ितों को न्याय दे व उनकी आर्थिक मदद भी जरूर करे, बीएसपी की यह माँग।”

गौरतलब है कि बसपा अध्यक्ष ने हाल के दिनो में सत्तारूढ़ भाजपा पर विशेषकर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हमले करना तेज कर दिया है। दो दिन पहले लखीमपुर खीरी के पूर्व विधायक नृपेन्द्र मिश्र और इसी जिले में छात्रा की बलात्कार के बाद हत्या के मामले पर उन्होंने योगी सरकार को घेरा था।

जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फायदा, क्या है परियोजना की समय-सीमा

बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया

इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा

सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला