कोरोना वायरस महामारी से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सोमवार से संसद के मानसून सत्र का प्रारंभ हो गया है।इस दौरान राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू नियमों को लेकर काफी सख्त दिखाई दे रहे हैं। इसीका नतीजा है कि जब सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने अपने बात रखने के लिए मास्क उतारा तो नायडू ने उन्हे तुरंत टोक दिया।
दरअसल रामगोपाल सदन कोरोना काल के दौरान देश में आए संकट को लेकर अपने बात रख रहे थे। वह केंद्र सरकार से अपील कर रहे थे कि राज्यों की मदद करें, इस बीच वह अपने मास्क को नीचे खिसका कर गलती कर बैठे। नायडू ने तुंरत उन्हे टोकते हुए कहा कि जब भी आप कहीं पर बोल रहे हैं तो मास्क जरूर लगाएं क्योंकि आप इस हॉल में बैठे हुए हैं।



देश




















