जबलपुर। उत्तर से आ रही हवा से वातावरण में ठंड का अहसास बढ़ गया है। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवा सिहराने लगी है। हालांकि हवा का रुख उत्तर के साथ पश्चिमी होने से दिन में ठंड का अहसास अब भी कुछ कम है। धूप अब भी महसूस हाे रही है। लेकिन शाम होते ही उत्तरी हवा के जाेर से सिहरन होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में बदल रहे मौसम के असर से जबलपुर सहित प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को दिन का अधिकतम तामपान जहां एक डिग्री कम होकर 28.6 डिग्री पर आ गया वहीं न्यूनतम तापमान फिर 14 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को दिन में ठंड का असर कुछ कम रहा पर शाम होते ही उत्तरी ठंडी हवा से वातावरण में ठंड का अहसास बढ़ गया। रात में ठंडी हवा सिहराने लगी। रात में जरूरी काम से निकलने वाले गर्म कपड़े धारण कर निकले। विदित हो कि इसके पहले सर्द सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 29 अक्टूबर 2023 को 14 डिग्री तक नीचे आ गया था। इसके बाद 15 नंवबर को 14 डिग्री तक नीचे आया है। फिलहाल तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। ठंड अपना असर और दिखाएगी। तापमान में भी गिरावट का दौर जारी रहेगा, लेकिन तीन दिन बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम की रंगत बदल सकती है। 19 नवंबर से मौसम में आंशिक बदलाव आ सकता है तापमान भी आंशिक रूप से बढ़ सकता है। हालांकि एक-दो दिन बाद फिर माैसम सामान्य होते ही ठंड का असर बढ़ जाएगा। इसके बाद कड़ाके की ठंड बढ़ने की संभावना है।निकले गर्म कपड़े
तीन दिन बाद फिर बदल सकता है मौसम
यह खबर आपको कैसी लगी?
जबलपुर। उत्तर से आ रही हवा से वातावरण में ठंड का अहसास बढ़ गया है। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवा सिहराने लगी है। हालांकि हवा का रुख उत्तर के साथ पश्चिमी होने से दिन में ठंड का अहसास अब भी कुछ कम है। धूप अब भी महसूस हाे रही है। लेकिन शाम होते ही उत्तरी हवा के जाेर से सिहरन होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में बदल रहे मौसम के असर से जबलपुर सहित प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को दिन का अधिकतम तामपान जहां एक डिग्री कम होकर 28.6 डिग्री पर आ गया वहीं न्यूनतम तापमान फिर 14 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
निकले गर्म कपड़े
बुधवार को दिन में ठंड का असर कुछ कम रहा पर शाम होते ही उत्तरी ठंडी हवा से वातावरण में ठंड का अहसास बढ़ गया। रात में ठंडी हवा सिहराने लगी। रात में जरूरी काम से निकलने वाले गर्म कपड़े धारण कर निकले। विदित हो कि इसके पहले सर्द सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 29 अक्टूबर 2023 को 14 डिग्री तक नीचे आ गया था। इसके बाद 15 नंवबर को 14 डिग्री तक नीचे आया है।
तीन दिन बाद फिर बदल सकता है मौसम
फिलहाल तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। ठंड अपना असर और दिखाएगी। तापमान में भी गिरावट का दौर जारी रहेगा, लेकिन तीन दिन बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम की रंगत बदल सकती है। 19 नवंबर से मौसम में आंशिक बदलाव आ सकता है तापमान भी आंशिक रूप से बढ़ सकता है। हालांकि एक-दो दिन बाद फिर माैसम सामान्य होते ही ठंड का असर बढ़ जाएगा। इसके बाद कड़ाके की ठंड बढ़ने की संभावना है।


मध्यप्रदेश



























