नई दिल्ली। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि चीन में व्यापारिक जहाजों में फंसे भारतीय चालक दल के सदस्यों को जल्द ही भारत वापस लाया जाएगा। चूंकि इसे मामले को सुलझाने के लिए पड़ोसी देशों के साथ भारत सरकार की कूटनीतिक बातचीत जारी है। पिछले सात महीनों से 39 भारतीय दो चीनी बंदरगाहों पर फंसे हुए हैं।
सात महीने से चीनी जल क्षेत्र में दो मालवाहक जहाजों में फंसे हैं 39 भारतीय
चीनी जल क्षेत्र में दो मालवाहक जहाजों पर पिछले सात महीनों से चालक दल के 39 सदस्य फंसे हुए हैं। केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि इन जहाजों को उनका सामान अनलोड करने से रोका गया है। इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वह लगातार चीनी सरकार के संपर्क में हैं।
मालवाहक जहाज एमवी जगन्नाथ और एमवी एनास्तासिया चीनी बंदरगाहों पर खड़े हैं
ध्यान रहे कि मालवाहक जहाज एमवी जगन्नाथ को चीन में विगत 13 जून से जिंगतांग बंदरगाह के निकट तैनात किया गया था, जबकि दूसरा मालवाहक जहाज एमवी एनास्तासिया 16 भारतीय नागरिकों के साथ कैफोडियन बंदरगाह पर खड़ा है।
बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास लगातार चीनी सरकार के संपर्क में है
उन्होंने कहा कि बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास लगातार चीनी सरकार के संपर्क में है और भारत सरकार इस बात की कोशिश कर रही है कि जहाजों को अपना सामान अनलोड करने की और चालक दल के सदस्यों को बदलने की अनुमति मिले।
यह खबर आपको कैसी लगी?


देश



























