पणजी। गोवा में शुरू हुइ तीन दिवसीय लॉकडाउन के बाद सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस की तैनात की गई है। राज्य में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तीन दिन का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। इसके बाद सड़कों पर लोगों की अनावश्यक आवाजाही को रोकनेके लिए पुलिस की तैनाती हुई है।
लॉकडाउन उल्लंघन का नहीं दर्ज हुआ कोई बड़ा मामला
राज्य में संक्रमितों की संख्या पहले 19 ही थी जो की तेजी से अब 3,108 तक पहुंच गई है। राज्य सरकार ने एक हफ्ते में ही संक्रमितों की बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी अनावश्यक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी फिलहाल लॉकडाउन का उल्लंघन करने का कोई भी बड़ा मामला सामने नहीं आया है। यहां पर अभी छोटे-मोटे लॉकडाउन उल्लघंन के मामले सामने आए हैं, जिन्हें पुलिस में समझा कर घर पर रहने की अपील की है।
10 अगस्त तक रहेगा लागू
सरकार ने राज्य में जनता कर्फ्यू का एलान कर दिया है। इसके तहत रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक सभी बंद रहेगा। यह प्रतिबंध 10 अगस्त रहेगा।
यह खबर आपको कैसी लगी?
देश

















