मुंबई (अनिल बेदाग)। मुंबई में एक अलग और गंभीर विषय पर आधारित वेब सीरीज ‘महाश्मशान’ का भव्य मुहूर्त संपन्न हुआ, जिसकी खास बात यह रही कि इसका शुभारंभ टीवी की प्रतिष्ठित ‘सीता’ और मशहूर अभिनेत्री दीपिका चिखलिया के हाथों हुआ। इस मौके पर उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिर्फ इसका शीर्षक ही दर्शकों के भीतर जिज्ञासा और उम्मीद जगाता है। उन्होंने क्षेत्रीय भाषा में लगातार बेहतरीन कंटेंट प्रस्तुत कर रहे ‘स्टेज’ (Stage) ओटीटी प्लेटफॉर्म की भी सराहना की।
🔥 श्मशान घाट के कर्मचारियों की जिंदगी और संघर्ष पर है आधारित
लेखक और निर्माता धीरज मिश्रा ने बताया कि यह कहानी श्मशान घाट और वहां काम करने वाले लोगों की जिंदगी, संघर्ष और उनके भीतर चल रही भावनात्मक उथल-पुथल पर गहराई से आधारित है। 15 एपिसोड की यह वेब सीरीज स्टेज (Stage) ओरिजिनल के लिए बनाई जा रही है, जिसका प्रसारण जून के अंतिम सप्ताह से होने की संभावना है।
🎥 मई के अंत से शुरू होगी शूटिंग, ये कलाकार आएंगे नजर
निर्मात्री इशिका मिश्रा और निर्देशक राजा रणदीप गिरी ने बताया कि मई के अंत से मुंबई में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। इस सीरीज में कुणाल सिंह राजपूत, गोलू तिवारी, प्रशांत राय, परी सिंह, गौरव उपाध्याय और ज़ीशान खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस भव्य मुहूर्त कार्यक्रम के दौरान स्टेज ओटीटी टीम से अमर दुबे और धर्मेंद्र सिंह भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


मनोरंजन





























