नई दिल्ली। दिल्ली और उत्तर भारत के प्रदूषण के चलते गांव या फिर किसी पहाड़ी इलाकों में जा रहे हैं, तो जरूरी है कि अपने घर को फुल प्रूफ सिक्योरिटी देकर जाएं, जिससे कोई भी आपकी गैरमौजूदगी में घर में दाखिल ना हो सके। साथ ही दूर रहकर भी अपने घर पर नजर रखी जा सकेगी। यह सारा काम संभव हो पाएगा CCTV कैमरे की मदद से। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर कई सारे CCTV कैमरे मौजूद है, जिनकी कीमत 3,000 रुपये से कम है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से-
Imou 360 Degree Security Camera
इस कैमरे में 360 डिग्री कवरेज मिलती है। यह Imou Life App के साथ आता है। इसमें पैनोरोमा, रोटेशन फीचर्स दिये गये हैं। यह 256GB SD कार्ड स्टोरेज सपोर्ट टके साथ आता है। इस कैमरे में 24 घंटे तक 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग मिलती है।
Imou 360 Degree WiFi Security Camera
यह एक AI टेक्नोलॉजी पॉवर्ड कैमरा है। यह ह्यूमन इंट्रूजन पर अलार्म भेजता है। इसके बाद यह ऑटोमेटिकली रिकॉर्डिंग शुरू कर देता है। इसमें 1080P FHD लाइव मॉनिटरिंग सपोर्ट दिया गया है।
Mi 360° Home Security Camera
Mi360° होम सिक्योरिटी कैमरा AI मोशन डिटेक्शन अलार्म और 110 डिग्री कैमरा एंगल के साथ ही Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें MicroSD कार्ड, टू-वे ऑडियो सपोर्ट दिया गया है।
Realme 360 Deg
Realme 360 Deg एक वाई-फाई स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा है। यह फुल एचडी क्लैरिटी के साथ आता है। साथ ही इसमें Alexa इनेबल्ड फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी कैमरा में मोशन ट्रैकिंग, इंट्रूडर अलार्म, नाइट विजन और 2-वे ऑडियो सिस्टम का सपोर्ट दिया गया है।
TP-LINK Tapo
TP-LINK Tapo सिक्योरिटी कैमरा 360 डिग्री कवरेज के साथ आता है। इसमें Alexa और Google assistant का सपोर्ट मिलता है। साथ ही नाइट विजन क्लैरिटी के साथ ही टू-वे ऑडियो सिस्टम सपोर्ट दिया गया है।
Zebronics Zeb Smart Cam 100 Smart Home Automation WiFi Camera
कीमत -1,424 रुपये
Zebronics Zeb का सिक्योरिटी कैमरा रिमोट मॉनिटरिंग, एडवांस्ड मोशन डिटेक्शन, डे/नाइट मोड, लाइव स्ट्रीमिंग, Micro-SD कार्ड स्लॉट, टू-वे ऑडियो सिस्टम और एंड्राइड और iOS सपोर्ट के साथ आएगा।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खेल



























