चंडीगढ़। सांसद किरण खेर तीन माह बाद शहर लौट आई हैं। आते ही सांसद ने सेक्टर-33 पार्टी कार्यालय कमलम में नेताओं और पार्षदों के साथ बैठक की। पार्षदों और प्रमुख नेताओं के साथ बैठक में भाग लेते हुए सांसद ने कहा कि अब मैं चंडीगढ़ लौट आई हूं और मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं। सब मिलकर शहर के विकास के लिए काम करेंगे। सभी साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाएं। अब यही उनका लक्ष्य है। संगठन को मजबूत करें और जो काम पार्षद लोगों को काम करें।सांसद किरण खेर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अगला लोकसभा चुनाव भी वह ही चंडीगढ़ से लड़ेगी। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी आगामी चुनाव में टिकट देगी वह सभी उसे जीताने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मेयर सरबजीत कौर, प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर और सहदेव सलारिया भी मंच पर उपस्थित रहे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


पंजाब



























