प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कि के. चंद्रशेखर राव (KCR) तेलंगाना को तुष्टीकरण का हब बनाना चाहते हैं। हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं तेलंगाना की इस धरती से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी बधाई देता हूं। उनको किसी ने कहा कि फलां जगह पर नहीं जाना चाहिए, लेकिन योगी जी ने कहा कि मैं विज्ञान पर विश्वास करता हूं और वो चले गए। आज वो दोबारा मुख्यमंत्री बने हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि योगी संत हैं पर अंधविश्वासी नहीं लेकिन KCR अंधविश्वासी हैं, अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाले लोगों से हमें तेलंगाना को भी बचाना है। पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आठ साल में सबका साथ सबका विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद की पार्टियां सिर्फ़ अपना विकास करती हैं। अपने परिवार की सदस्यों की तिजोरियां भरती हैं। इन परिवारवाद पार्टियों को गरीब के दर्द की चिंता नहीं होती है।
पीएम मोदी के संबोधन के प्रमुख अंश
बता दें कि पीएम मोदी ने हैदराबाद में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) के 20 साल पूरे होने के अवसर पर एक कार्यक्रम में भाग लिया और साथ ही चेन्नई में 31,400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 11 परियोजनाओं की आधारशिला रखकर उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।
यह खबर आपको कैसी लगी?


देश

























