कतर। अफगानिस्तान में जारी हिंसा के बीच तालिबान और अफगान सरकार कह शनिवार को शांति वार्ता शुरू हो गई है। पूर्व चीफ एक्जीक्यूटीव अब्दुल्ला अब्दुल्ला जो अफगानिस्तान के लिए शांति वार्ता का नेतृत्व कर रहे हैं उन्होंने तत्काल प्रभाव से सीजफायर का निर्देश दिया और जारी जंग में होने वाली मौतों का जिक्र करते हुए कहा कि फरवरी में अमेरिका और तालिबान के बीच शांति वार्ता समझौते पर हस्ताक्षर के बाद से अब तक 12 हजार नागरिक मारे जा चुके हैं और 15 हजार जख्मी हैं ।
दोहा में वार्ता के शुभारंभ के मौके पर अब्दुल्ला ने कहा, ‘हमें यह अनोखा मौका शांति के लिए इस्तेमाल करना है।’ हमें हिंसा को रोकना होगा और जितनी जल्द हो सके सीजफायर पर सहमति देनी होगी। हम मानवीय सीजफायर चाहते हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी?


विदेश



























