यह खबर आपको कैसी लगी?
रायपुर। दीपावली के बाद कोरोना सैंपलिंग की संख्या बढ़ते ही मरीजों की संख्या भी बढ़ गई। शनिवार को 10 हजार 264 सैंपल जांच में 27 कोरोना मरीज मिले हैं। बता दें कि इससे पहले पिछले दो दिनों में सिर्फ 9,677 सैंपल जांचे गए हैं।
इसमें चार नवंबर के दिन जांचे गए कुल 4,849 सैंपल में 8 मरीज मिले थे। पांच नवंबर को कुल 4,828 सैंपलों की जांच में तीन मरीजों की पहचान हुई थी। शुक्रवार को दुर्ग, रायगढ़ व बस्तर में एक-एक कोरोना मरीज मिले। जबकि 25 जिलों में एक भी कोरोना संक्रमिताें की पहचान नहीं हुई थी।
गुरुवार की बात करें तो कुल आठ केस सामने आए थे। इसमें दुर्ग, रायपुर, कांकेर में एक-एक, बिलासपुर में दो और रायगढ़ में तीन केस मिले थे।
स्वास्थ्य विभाग ने मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में में अब तक 10,06,132 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 9,92,290 लोग स्वस्थ हुए हैं। 13,584 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि 258 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में जहां एक नवंबर को पाजिटिविटी दर 0.19 फीसद थी।
वहीं यह पांच नवंबर की स्थिति में घटकर 0.06 फीसद आ पहुंची है। 31 अक्टूबर पाजिटिविटी दर की स्थिति 0.27 दर्ज की गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को देखते हुए सभी जिलों में अलर्ट घोषित किया है। वहीं सैंपलिंग अधिक से अधिक करने की बात कही गई है।
इधर लोगों के लिए भीड़ भाड़ वाले इलाकों से बचने मास्क, सैनेटाइजेशन का पालन करने संबंधित अन्य नियमोंके पालन की बात कही गई है।



देश



























