हमारे जवानों और विज्ञानियों ने साहस और सफलता की कहानियां लिखी हैं। सात दशक से हमारे जवान और विज्ञानी न थके हैं, न रुके। हथियार से लेकर साजोसामान तक यहीं बनने लगा है। चंद्रयान और मंगलयान के बाद गगनयान की तैयारी है। जनबल, मनबल और सृजनबल से सुसज्जित हमारे रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र की गौरवगाथा बता रहे हैं महेश शुक्ल:
बिना थके, बिना रुके: स्वतंत्रता के समय हमारे पास चार लाख सैनिकों की सेना थी। आज जवानों की संख्या 14 लाख से ऊपर है। तब भी और अब भी हम शौर्य में सब पर भारी पड़ते हैं। चाहे कारगिल हो या गलवन। हथियार और रक्षा सामग्री की दिशा में हमने उल्लेखनीय प्रगति की है। 1958 में बने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान (डीआरडीओ) ने विचारों को जन्म दिया और आयुध फैक्टियों ने उन्हें वास्तविकता में बदला
ब्रह्मोस से एके-203 तक: आज देश में स्वचालित रूसी राइफल क्लाशनिकोव का अत्याधुनिक संस्करण एके-203 बनाने की तैयारी है। ब्रह्मोस मिसाइल से हम विश्व को बता रहे हैं कि सीमा पर किसी हिमाकत को रौंद देंगे। पृथ्वी और अग्नि मिसाइल व तीसरी पीढ़ी का अजरुन टैंक दुश्मनों का हौसला पस्त करने को काफी है। स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के कहने ही क्या। अब तो मिसाइलों के निर्यात की भी तैयारी है।
झंडा ऊंचा रहे हमारा:
ध्यान रखें, चुनौतियां भी हैं:
दूर गगन के पार: साइकिल पर राकेट ले जाने से लेकर कई देशों के सेटेलाइट को अंतरिक्ष की सैर कराने वाले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने करोड़ों भारतीयों के स्वप्न को साकार किया है। 1962 में इंडियन नेशनल कमेटी फार स्पेस रिसर्च (इंकोस्पार) का गठन हुआ।। केरल के तिरुअनंतपुरम के थुंबा गांव स्थित सेंट मैरी मैगडेलेन चर्च भारत के शुरुआती अंतरिक्ष कार्यक्रमों का मुख्य कार्यालय रहा। अब यह स्पेस म्यूजियम है।
यह खबर आपको कैसी लगी?



देश



























