कृषि बिलों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। केंद्र सरकार ने वार्ता के लिए प्रस्ताव भेजा है, जिस पर किसान संगठन विचार कर रहे हैं। इस बीच, गुरुवार को किसानों के समर्थन में कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ राष्ट्रपति से मिलेंगे और उन्हें 2 करोड़ हस्ताक्षर वाला दस्तावेज सौपेंगे, जिसमें लोगों ने कृषि बिल के खिलाफ हस्ताक्षर किए हैं। राष्ट्रपति से मुलाकात से पूर्व राहुल गांधी ने ट्वीट किया और लिखा, ‘भारत के किसान ऐसी त्रासदी से बचने के लिए कृषि-विरोधी कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। इस सत्याग्रह में हम सबको देश के अन्नदाता का साथ देना होगा।’
नहीं मिली राष्ट्रपति भवन तक मार्च की अनुमति, धारा 144
कांग्रेस नेता विजय चौक से लेकर राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालना चाहते थे, हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी। कांग्रेस भवन के आसपास धारा 144 लगा दी गई है। इस बीच, सभी की नजर शुक्रवार पर टिकी है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 राज्यों के किसानों के साथ बातचीत करेंगे और किसान केंद्र की ओर से की गई विभिन्न पहलों को लेकर अपने अनुभव साझा करेंग
सरकार खुले मन से वार्ता के लिए तैयार: कृषि मंत्री
इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि बड़ी संख्या में किसान और किसान संगठन कृषि सुधार बिलों के समर्थन में सामने आ रहे हैं। इससे सरकार का आत्मविश्वास और बढ़ा है। जो किसान भाई प्रदर्शन कर रहे हैं, सरकार उनका भी सम्मान करती है और खुले मन से वार्ता के लिए तैयार है, ताकि उनकी दुविधाओं को दूर किया जा सके। सरकार किसी भी समय वार्ता के लिए तैयार है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


देश



























