- विदेश:Trump’s 48-Hour Deadline: समय खत्म हो रहा है… 48 घंटे बाद ईरान पर क्या बड़ा एक्शन लेंगे डोनाल्ड ट्रंप?
- टेक्नोलॉजी:LPG vs Electric Cooking: गैस की बढ़ती कीमतों के बीच क्या इंडक्शन है बेहतर विकल्प? जानें हर महीने कितनी होगी बचत
- व्यापार:CNG Price Hike: सीएनजी की कीमतों में लगी आग! प्राइवेट कंपनियों ने बढ़ाए दाम, अब सफर के लिए ढीली करनी होगी जेब
- व्यापार:Jio New Plan 2026: जियो का सबसे सस्ता प्लान, ₹189 में पाएं पूरे महीने की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग
- धार्मिक:Vikat Sankashti Chaturthi 2026 Vrat Niyam: संकष्टी चतुर्थी पर क्या खाएं और क्या नहीं? इन 5 चीजों को हाथ भी न लगाएं
- लाइफ स्टाइल:Vaginal Hygiene Tips: पर्सनल हाइजीन के लिए अपनाएं ये नेचुरल घोल, इन्फेक्शन और खुजली से मिलेगा छुटकारा
- देश:Bengal Election 2026: CPIM का बड़ा दांव, घोषणापत्र में फ्री बिजली, बेरोजगारी भत्ता और पक्की नौकरी का वादा
- बिहार:‘सुसाइड नहीं, ये हत्या है’: 7 महीने की गर्भवती महिला का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
- उत्तरप्रदेश:बड़ी साजिश नाकाम: UP ATS की रिमांड पर चार आतंकी, लखनऊ-मेरठ समेत इन शहरों में ब्लास्ट का था मास्टरप्लान
- राजस्थान:‘कोणी रह सकूं तेरे बिना…’: पत्नी की मौत के गम में पति ने भी दी जान, इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट देख कांप गई रूह
- विदेश:Trump’s 48-Hour Deadline: समय खत्म हो रहा है… 48 घंटे बाद ईरान पर क्या बड़ा एक्शन लेंगे डोनाल्ड ट्रंप?
- टेक्नोलॉजी:LPG vs Electric Cooking: गैस की बढ़ती कीमतों के बीच क्या इंडक्शन है बेहतर विकल्प? जानें हर महीने कितनी होगी बचत
- व्यापार:CNG Price Hike: सीएनजी की कीमतों में लगी आग! प्राइवेट कंपनियों ने बढ़ाए दाम, अब सफर के लिए ढीली करनी होगी जेब
- व्यापार:Jio New Plan 2026: जियो का सबसे सस्ता प्लान, ₹189 में पाएं पूरे महीने की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग
- धार्मिक:Vikat Sankashti Chaturthi 2026 Vrat Niyam: संकष्टी चतुर्थी पर क्या खाएं और क्या नहीं? इन 5 चीजों को हाथ भी न लगाएं
- लाइफ स्टाइल:Vaginal Hygiene Tips: पर्सनल हाइजीन के लिए अपनाएं ये नेचुरल घोल, इन्फेक्शन और खुजली से मिलेगा छुटकारा
- देश:Bengal Election 2026: CPIM का बड़ा दांव, घोषणापत्र में फ्री बिजली, बेरोजगारी भत्ता और पक्की नौकरी का वादा
- बिहार:‘सुसाइड नहीं, ये हत्या है’: 7 महीने की गर्भवती महिला का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
- उत्तरप्रदेश:बड़ी साजिश नाकाम: UP ATS की रिमांड पर चार आतंकी, लखनऊ-मेरठ समेत इन शहरों में ब्लास्ट का था मास्टरप्लान
- राजस्थान:‘कोणी रह सकूं तेरे बिना…’: पत्नी की मौत के गम में पति ने भी दी जान, इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट देख कांप गई रूह
Day: August 25, 2023
टीम इंडिया से लेकर एमएस धोनी की बिटिया तक चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर झूम उठा खेल जगत
नई दिल्ली। 23 अगस्त 2023 का दिन भारत के इतिहास में दर्ज हो गया है। इसरो ने इतिहास रचते हुए चंद्रयान-3 की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करा दी है। चांद के साउथ पोल पर कदम रखने वाला भारत दुनिया का पहला देश बना। देश में इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है। इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम कहां पीछे रहने वाली थी। इंडियन टीम डबलिन से इस पल की साक्षी बनी। डबलिन में भारतीय खिलाड़ियों ने देखा चंद्रयान-3 लाइव दरअसल, भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले डबलिन में चंद्रयान-3 मिशन को लाइव देखा। […]
सीएमओ ने कहा शालीनता से बात कीजिए, पार्षद के साथ आई महिला ने तमाचा जड़ दिया
सबलगढ़-मुरैना। एक महिला पार्षद के कारण शुक्रवार को सबलगढ़ नगर पालिका में बड़ा विवाद हो गया। पार्षद के साथ आई महिला ने तैश में आकर सीएमओ के गाल पर तमाचा जड़ दिया। यह पूरी घटना मोबाइल पर बने वीडियो में कैद हो गई। नपा कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया कर्मचारियों के साथ काम कर रहे थे सीएमओ घटनाक्रम शुक्रवार दोपहर ढाई से तीन बजे का है, जब सीएमओ सियाशरण यादव लेखा कक्ष में लेखापाल रामप्रसाद जाटव, कार्यालय अधीक्षक ओमप्रकाश धाकड़ के साथ बैठकर रक्षाबंधन से पहले कर्मचारियों का वेतन जारी करवाने का काम करवा रहे थे। महिलाओं ने […]
यातायात व्यवस्था दुरूस्त कराने को लेकर अफसर और जनप्रतिनिधि नहीं चिंतित, लोगों को हो रही परेशानियां
टीकमगढ़। शहर और नगरीय क्षेत्रों में इन दिनों जाम की समस्या बनी हुई है। शहर में जहां बाजार क्षेत्र में रोजाना जाम लगता है, तो पृथ्वीपुर में बाइपास का निर्माण नहीं होने से मुख्य मार्ग पर जाम लगता है। ऐसे में लोगों को परेशानियां होतीं हैं। बल्देवगढ़ में हालात यह हैं कि रोजाना दिन में कई बार घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहते हैं। इसको लेकर फिलहाल कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। शहर में वन-वे व्यवस्था लागू नहीं हो रही और टैक्सियों पर रूट के हिसाब से पूर्व में अंकित किए रंगों के स्टीकर भी फेल […]
सावन महीने में देश ने एक नई उपलब्धि हासिल की, ग्रीस में चंद्रयान की सफलता पर बोले पीएम मोदी
एथेंस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकदिवसीय ग्रीस के दौरे पर है। उन्होंने एथेंस में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह सावन महीना है। एक प्रकार से भगवान शिव का महीना है। इस पवित्र माह में देश ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है। उन्होंने कहा कि चांद पर तिरंगा फरहाकर भारत ने दुनिया अपनी क्षमताओं से अवगत कराया है। दुनिया भर से बधाई संदेश आ रहे हैं। जब उपलब्धि बड़ी हो तो उसका उत्साह लगातार बना रहता है। आपके चेहरे बता रहे हैं […]
मुख्यमंत्री के दिखाए पोस्टर तो कार्यकर्ताओं ने कर दी छात्रों की पिटाई
जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनदर्शन यात्रा के दौरान जबलपुर में हंगामा हो गया। यात्रा जैसे ही मालवीय चौक पर पहुंची, यहां पहले से मौजूद छात्रों ने उन्हें पोस्टर दिखाए, जिसमें लिखा था परीक्षा नहीं तो वोट नहीं। जैसे ही यह पोस्टर यात्रा के साथ चल रहे युवा कार्यकर्ताओं ने देखा, वे छात्रों पर टूट पड़े। इस बीच उन्होंने पोस्टर को फाड़ दिया और छात्रों की पिटाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि छात्र पहले से वहां खड़े थे जब मुख्यमंत्री की यात्रा मालवीय चौक पहुंचने वाली थी। पोस्टर देख कार्यकर्ता भड़क गए और छात्रों की पिटाई […]
पहले चाकू मारकर कर दी लड़की की हत्या, फिर की आत्महत्या कोशिश
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार को एक लड़की की चाकू मारकर हत्या करने वाले 20 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी पर खुद की जान लेने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जानकारी दी कि कल्याण के तीसगांव इलाके में रहने वाली जब 12 वर्षीय लड़की ने आरोपी आदित्य कांबले के साथ रिलेशनशिप में आने से मना कर दिया तो लड़के ने लड़की पर उसकी मां की उपस्थिति में बार-बार चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। चाकू के वार से घायल लड़की ने इलाज के दौरान दम तोड़ […]
संत सिंगाजी की समाधि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने पेश किए निशान
खंडवा, बीड़। संत सिंगाजी महाराज के 464 वें समाधि दिवस पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर निशान पेश किए। सुबह से शुरू हुआ दर्शनों का सिलसिला देर शाम तक चला। इस दौरान दोपहर चार बजे महाआरती की गई। दिनभर संत सिंगाजी के भजन और हलवा प्रसादी का वितरण किया गया। सांय सात बजे दीप स्तभं के 164 दीप जलने से समाधि परिसर जगमगाने लगा। इस वर्ष से समाधि परिसर में ट्रस्ट द्वारा शुरू की गई अखंड भक्तों के आस्था का केेंद्र रही। दो दिनों में यहां 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने समाधि दर्शन किए। मनोकामना […]
छेड़छाड़ के मामले में समझौता नहीं करने पर सरपंच ने युवती के भाई की कर दी हत्या
सागर। खुरई थाना क्षेत्र के बड़ोदिया नौनागिर में दबंगों ने गुरुवार की शाम एक युवक की सरेराह लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव पसर गया। शांति-व्यवस्था के लिए मौके पर भारी पुलिस तैनात किया गया है। बीच-बचाव की कोशिश में मृतक की मां को भी चोटे आई हैं। […]
कमजोर पड़ा मानसून, वातावरण में छाई नमी से हो सकती है बूंदाबांदी
जबलपुर। एक बार फिर मानसून कमजोर पड़ गया है। वर्षा करने वाली मानसून प्रणालियां की निष्क्रियता से वर्षा के आसार नहीं हैं। हालांकि वातावरण में छाई नमी से कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मध्य प्रदेश में कोई मानसून प्रणाली सक्रिय नहीं है। मानसून द्रोणिका भी अपनी सामान्य स्थिति से ऊपर की तरफ जाने लगी है। बंगाल की खाड़ी में भी अभी तीन-चार दिन तक किसी मौसम प्रणाली के सक्रिय होने के संकेत भी मिल रहे हैं। जिसके कारण अब वर्षा की संभावना नहीं दिख रही है। हालांकि वातावरण में छाई नमी और स्थानीय […]
चोरों ने ATM तोड़ा, नकदी नहीं मिलने पर खाली हाथ लौटे
महाराष्ट्र। कुछ चोरों ने शनिवार तड़के महाराष्ट्र के पालघर शहर के पास एक राष्ट्रीयकृत बैंक की स्वचालित टेलर मशीन (ATM) तोड़ दी, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा क्योंकि अंदर कोई नकदी नहीं थी। इसकी जानकारी पुलिस ने दी।उन्होंने बताया कि यह घटना पालघर तालुका के मसवान गांव में हुई। मनोर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, कुछ बदमाश रात करीब 2 बजे एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम कियोस्क में घुस गए। उन्होंने न सिर्फ ATM बॉक्स तोड़ दिया, बल्कि कमरे के अंदर लगे CCTV कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।उन्होंने कहा, हालांकि, वे ATM से कुछ भी नहीं […]
‘लालू यादव बैडमिंटन खेल रहे, चिकित्सा आधार पर जमानत देना गलत था’, CBI ने सुप्रीम कोर्ट से कहा
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि चारा घोटाला मामले में चिकित्सा आधार पर जमानत मिलने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद बैडमिंटन खेल रहे हैं। सीबीआई ने इस आधार पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को दी गयी राहत निरस्त करने का न्यायालय से अनुरोध किया। प्रसाद के वकील ने राजद नेता की जमानत रद्द करने के किसी भी कदम का विरोध करते हुए कहा कि हाल ही में उनका (पूर्व मुख्यमंत्री का) किडनी प्रत्यारोपण हुआ है। सीबीआई ने डोरंडा कोषागार में अनियमितता मामले में प्रसाद की जमानत रद्द करने की मांग […]
इस सत्र में नौवीं व 10वीं के विद्यार्थी कर सकेंगे आत्म मूल्यांकन, सहपाठी भी देंगे अंक
भोपाल। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्कूल शिक्षा विभाग ने नौवीं से 10वीं में एक अहम बदलाव किया है। मप्र बोर्ड में आत्म मूल्यांकन भी होगा। विद्यार्थी खुद अपना आत्म मूल्यांकन करेंगे और दोस्त व शिक्षक भी उनका आकलन कर अंक देंगे। इसमें 25 प्रतिशत अंक शिक्षक, दोस्त व खुद के हाथ में होगा। इसके तहत नौवीं से 12वीं में सीसीएलई (कंटिन्यूअस एंड काम्प्रिहेंसिव लर्निंग एंड इवेल्यूएशन) के तहत आंतरिक मूल्यांकन होगा। इस सत्र में नौवीं व 10वीं में सीसीएलई को शुरू किया जा रहा है। वहीं अगले सत्र से 11वीं व 12वीं में भी लागू करने की योजना है। […]
केंद्र चीनी निर्यात पर लगा सकता है प्रतिबंध
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि प्याज निर्यात पर बढ़ाया गया शुल्क हटाया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार चीनी निर्यात पर भी प्रतिबंध लगा सकती है।पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री पवार गुरुवार को पुणे जिले की पुरंदर तहसील में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्याज के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। शरद पवार ने कहा कि देश से प्याज बड़ी संख्या में निर्यात किया जाता है। सरकार ने निर्यात पर 40 फीसदी शुल्क लगा दिया है। इसका नासिक के किसान विरोध […]
रचनात्मक लोगों के लिए फिल्म और विज्ञापन के क्षेत्र में अपार अवसर
भोपाल। यदि आप क्रिएटिव हैं, कुछ नया करना चाहते हैं तो विज्ञापन और फिल्म इंडस्ट्री में आपके लिए अवसरों की कमी नहीं है। यदि आपमें अपनी बात को क्रिएटिव तरीके से रखने का गुर है तो इस क्षेत्र में आपको सफलता जरूर मिलेगी। स्प्रिंग फिल्म्स के फाउंडर बिजीत अग्रवाल ने शुक्रवार को यह बात कही। वे स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना (एसवीसीजीएस)की ओर से एक्सीलेंस कालेज में आयोजित आनलाइन- आफलाइन करियर वर्कशाप को संबोधित कर रहे थे। बिजीत अग्रवाल ने कहा फिल्म इंडस्ट्री और विज्ञापन का क्षेत्र दूर से बहुत ही ग्लैमरस नजर आता है लेकिन यहां सफलता हासिल करने […]
कार से आकर करोड़ों के बंगले बेधड़क घुसे चोर, किया हाथ साफ
जबलपुर। जबलपुर के विजय नगर थाना क्षेत्र में कचनार बरसाना कालोनी। यहां एक-एक मकान की कीमत करोड़ों में है। सुरक्षा के साथ सारी सुविधाएं फिर भी चोरों ने यहां हाथ साफ कर दिया। उप्र की नंबर प्लेट वाली कार में चोर दिन दहाड़े आते हैं और बंद घर में दाखिल होकर चोरी करते हैं। किसी को इसकी भनक तक नहीं लग पाती है। घटना 19 अगस्त की बताई जा रही है। जिसकी शिकायत विजय नगर थाना पुलिस में दर्ज की गई है। इस चोरी ने कालोनी के बंगलों में रहने वालों के जहन में सुरक्षा को लेकर भय पैदा कर […]


शेयर करें






