- देश:AAP Action: आम आदमी पार्टी ने 7 बागी राज्यसभा सांसदों पर लिया बड़ा एक्शन, सदस्यता रद्द करने के लिए सभापति को भेजी अर्जी
- देश:Rahul Gandhi at Gargi College: ‘Gen Z हमारा भविष्य’, गार्गी कॉलेज की छात्राओं से और क्या बोले राहुल गांधी?
- दिल्ली/NCR:Arvind Kejriwal in Bengal: ममता के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बंगाल में बोले- यह लोकतंत्र बचाने का चुनाव
- महाराष्ट्र:धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: नागपुर में बोले- 4 बच्चे पैदा करें हिंदू, एक को बनाएं RSS का स्वयंसेवक
- देश:Thanthania Kalibari: कोलकाता के ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, जानें 300 साल पुराने इस मंदिर का इतिहास
- देश:PM Modi in Bengal: बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, कहा- ‘मां, माटी और मानुष’ के नाम पर हुए पाप आएंगे सामने
- उत्तरप्रदेश:Viral News: बाहर से किताबें खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल, अभिभावक को 10 बार बोला- ‘You Shut Up’, वीडियो वायरल
- मुख्य खबर:Ganga Expressway Inauguration: 29 अप्रैल को होगा गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जानें 594 किमी लंबे प्रोजेक्ट की खासियत
- झारखण्ड:Gumla News: गुमला में बारात से लौट रही गाड़ी पलटी, भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
- उत्तरप्रदेश:Road Accident: बेटी की शादी के बाद लौटते समय दर्दनाक हादसा, मां-बाप और बेटे की मौत से परिवार उजड़ा
- देश:AAP Action: आम आदमी पार्टी ने 7 बागी राज्यसभा सांसदों पर लिया बड़ा एक्शन, सदस्यता रद्द करने के लिए सभापति को भेजी अर्जी
- देश:Rahul Gandhi at Gargi College: ‘Gen Z हमारा भविष्य’, गार्गी कॉलेज की छात्राओं से और क्या बोले राहुल गांधी?
- दिल्ली/NCR:Arvind Kejriwal in Bengal: ममता के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बंगाल में बोले- यह लोकतंत्र बचाने का चुनाव
- महाराष्ट्र:धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: नागपुर में बोले- 4 बच्चे पैदा करें हिंदू, एक को बनाएं RSS का स्वयंसेवक
- देश:Thanthania Kalibari: कोलकाता के ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, जानें 300 साल पुराने इस मंदिर का इतिहास
- देश:PM Modi in Bengal: बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, कहा- ‘मां, माटी और मानुष’ के नाम पर हुए पाप आएंगे सामने
- उत्तरप्रदेश:Viral News: बाहर से किताबें खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल, अभिभावक को 10 बार बोला- ‘You Shut Up’, वीडियो वायरल
- मुख्य खबर:Ganga Expressway Inauguration: 29 अप्रैल को होगा गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जानें 594 किमी लंबे प्रोजेक्ट की खासियत
- झारखण्ड:Gumla News: गुमला में बारात से लौट रही गाड़ी पलटी, भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
- उत्तरप्रदेश:Road Accident: बेटी की शादी के बाद लौटते समय दर्दनाक हादसा, मां-बाप और बेटे की मौत से परिवार उजड़ा
Day: January 12, 2024
कभी बच्चों के दोस्त नहीं बने ऋषि कपूर, कॉफी विद करण पर नीतू ने किया खुलासा
इंदौर।करण जौहर का फेमस चैट शो कॉफी विद करण इस समय काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस सीजन में कई बड़े सेलेब्स गेस्ट के तौर पर आए हैं और अपने लाइफ से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं। हाल ही में इस काउच पर अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस नीतू कपूर और जीनत अमान पहुंचीं। दोनों ने अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्से शेयर किए। वहीं, नीतू कपूर ने दिवंगत एक्टर और पति ऋषि कपूर की बच्चों के साथ बाॅन्डिंग पर बात की। सीजन 8 का यह 12वां एपिसोड होगा। इसे आप गुरुवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर […]
Katrina Kaif और Vijay Sethupathi की ‘मैरी क्रिसमस’ को ऐसा मिला रिव्यू, विक्की कौशल ने किया रिएक्ट
इंदौर। 12 जनवरी यानी आज कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को अभी तक दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। बाॅलीवुड स्टार्स से लेकर आम जनता तक सभी इस फिल्म को लेकर अपना-अपना रिव्यू दे रहे हैं। वहीं, अब कैटरीना कैफ के पति और बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने भी मैरी क्रिसमस पर रिएक्ट किया है। विक्की ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म की तारीफ की है। साथ ही कैटरीना की एक्टिंग को भी सराहा है। लेडी लव के लिए विक्की ने […]
जानिये देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में कैसे होती है सफाई, कौन अधिकारी रहते हैं सक्रिय
सुबह 6 बजे शहर के 85 वार्डों में बने प्रत्येक हाजिरी सेंटर पर 60 से 70 कर्मचारी पहुंचते हैं। शहर में लगे लिटरबिन को खाली करने के लिए वाहन निकलते हैं। सुबह 6.30 बजे मुख्य मार्गो की सफाई शुरू होती है। 19 जोन की सीएसआइ व सहायक सीएसआइ निरीक्षण के लिए पहुंचते हैं। सुबह 7 बजे डोर-टू-डोर वाहन कालोनियों में पहुंचना शुरू हो जाते हैं। सुबह 8 बजे कचरा कलेक्शन सेंटर से ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कैप्सूल वाहनों के माध्यम से गीला व सूखा कचरा पहुंचाना शुरू किया जाता है। यह प्रक्रिया रात 11 बजे चलती है। सुबह 9.30 बजे शहर […]
मुनव्वर से क्यों इतनी हमदर्दी रखती हैं मनारा, बहन मिताली ने बताया एक्ट्रेस के दिल का हाल
इंदौर। सलमान खान का शो बिग बाॅस 17 अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। मनारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी का रिश्ता शुरुआत से ही काफी सुर्खियों में रहा है। पहले तो दोनों साथ में गेम खेलते दिखाई दिए थे, लेकिन अब दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं और एक-दूसरे के खिलाफ हो गए हैं। हालांकि, कई बार दर्शकों को ये लगा है कि दोनों के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा है। लेकिन आयशा खान के बिग बॉस के घर में एंट्री करने के बाद से मुनव्वर-मनारा की दोस्ती में खटास आ गई। इस बात से परेशान होकर […]
अंधविश्वास में उलझकर अपनी ही जिंदगी के बने दुश्मन
शहडोल । मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य संभाग शहडोल में दागना कुप्रथा इस तरह प्रचलित है कि बीमारी का पहला इलाज इसी से किया जाता है। कोई चूड़ी से दागता है तो कोई हंसिया से और कभी-कभी अगरबत्ती या नीम की सीक का भी इस्तेमाल होता है। इसी दागना कुप्रथा की वजह से शहडोल में पिछले एक महीने के अंदर चार मासूमों की मौत हो चुकी है। 50 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है सरकारी आंकड़ों के अनुसार बीते पांच साल में 50 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है।बच्चों को बीमारियों से बचाने आदिवासी समुदाय का दागने […]
Munawar Faruqui ने अपनी Ex वाइफ को भी दिया था धोखा, आयशा खान ने खोले राज
इंदौर। बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी की पर्सनल लाइफ ने खूब सुर्खियां बटोरी है। आए दिन उन्हें लेकर कोई न कोई नई बातें सामने आती हैं। वहीं, अब एक बार फिर आयशा खान ने उन्हें एक्सपोज कर दिया है। पिछली बार नाजिला सिताशी को धोखा देने की और ब्रेकअप की बात नेशनल टेलीविजन पर कही गई थी। अब मुनव्वर की एक्स वाइफ को लेकर खुलासा किया गया है। इसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। इतना ही नहीं, इस बार का नॉमिनेशन काफी धमाकेदार हुआ है। मुनव्वर फारुकी ने पर्सनल रीजन देते हुए आयशा खान को नॉमिनेट कर दिया […]
दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में घना कोहरा, 23 ट्रेनें लेट, जानिए कब तक रहेगा सर्दी का सितम
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत समूचा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। वहीं मैदानी राज्यों में कही घना कोहरा है तो कहीं बारिश हो रही है। अधिकांश राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा और सुबह 4:30 बजे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई। देखिए वीडियो गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। […]
जबलपुर के सराफा बाजार में श्रीराम मंदिर से आए अक्षत बांटे
जबलपुर। संस्कारधानी में हर घर राम, हर घर अयोध्या अभियान उल्लास व उत्साहपूर्वक गति दी जा रही है। अक्षत यात्रा के क्रम में दरहाई स्थित सराफा बाजार मे श्रीराम मंदिर के अक्षत वितरित किए गए। इस अवसर पर समाजसेवी डिंपी विश्वकर्मा व उमंग सोनी, युवा स्वर्णकार महिला मंडल की अध्यक्ष मनीषा सोनी, समाजसेवी वर्षा महतो, सुषमा सराफ, संजना, निधि नरवरिया, निकिता सराफ, मोनिका सोनी शामिल रहीं। सभी ने राममय होकर पीले चावल भेंट किए। जिनको मिले उनकी प्रसन्नता देखते ही बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनका अहोभाव व्यक्त हुआ। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 पार का नारा भी […]
पीएम मोदी ने आज से शुरू किया 11 दिन का विशेष अनुष्ठान, प्राण प्रतिष्ठा से पहले देशवासियों के नाम जारी किया ऑडियो संदेश
अयोध्या। 22 जनवरी को होने वाले अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों के नाम अपना ऑडियो संदेश जारी किया। पीएम मोदी ने देश के सभी राम भक्तों को कोटी-कोटी प्रणाम करते हुए कहा कि प्राण प्रतिष्ठा में सिर्फ आज से सिर्फ 11 दिन का समय बचा है। पीएम मोदी ने बताया कि आज से वे 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ करने जा रहे हैं। पीएम ने इस काम के लिए देशवासियों से आशीर्वाद भी मांगा। पीएम मोदी ने कहा कि वे इस अनुष्ठान की शुरुआत नासिक धाम पंचवटी करने जा रहे हैं, […]
पीएम मोदी आज करेंगे देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु का उद्घाटन, पढ़िए विशेषताएं
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही पीएम मोदी मुंबई में देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ का उद्घाटन करेंगे। इस समुद्री पुल के कारण 2 घंटे का सफर 20 मिनट में तय हो जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां दोपहिया के साथ ही ऑटो चालकों को भी अनुमति नहीं होगी। यही कारण है कि यहां 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से वाहन दौड़ पाएंगे। पुल का आधिकारिक नाम अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु है। इस प्रोजेक्ट पर कुल 21,200 करोड़ […]
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की कार का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
अनंतनाग। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की कार आज (11 जनवरी) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पूर्व सीएम और उनके सुरक्षा अधिकारी बिना किसी गंभीर चोट के सुरक्षित बच गए हैं। पूर्व सीएम का अनंतनाग में कार्यक्रम था। उनको यहां आगजनी पीड़ितों से मिलना था। इस दौरान उनका बड़ा एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में कार का आगे के हिस्सा बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।
घर में जूते-चप्पल ले जाना पड़ सकता है भारी, पढ़ें बाहर उतारने के कारण
इंदौर। भारतीय संस्कृति में घर के अंदर जूत-चप्पल पहनकर जाना सही नहीं माना जाता है। ऐसे में लोग घर के बाहर ही जूते-चप्पल उतार देते हैं। इसके पीछे लोगों का तर्क यह है कि जूते-चप्पल से घर गंदा हो जाता है। वहीं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने विस्तार से इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण बताया है। घर में जूते-चप्पल लेकर क्यों नहीं घुसना चाहिए? ज्योतिष की मानें तो जूते-चप्पल का संबंध शनिदेव से माना जाता है। ऐसे में इनको पहनकर घर के अंदर जाना शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि घर में शनिदेव का आना शुभ नहीं मानते हैं। घर से […]
इंदौर की नजर आठवें खिताब पर, अब ऐसा होगा मुकाबला, जानिये क्या हैं चुनौतियां
इंदौर। महाभारत के युद्ध में जिस तरह वीर अभिमन्यु ने चक्रव्यूह के सात द्वारों को आसानी से पार कर लिया था लेकिन आठवीं चुनौती यानी आठवें द्वार को पार करने में कड़ी मशक्कत करना पड़ी थी। इंदौर ने भी स्वच्छता के क्षेत्र में कड़ी चुनौतियां पार करते हुए सात द्वार पार कर लिए हैं। आठवीं बार नंबर वन के ताज के लिए चुनौती और कड़ी अब आठवीं बार नंबर वन के ताज के लिए चुनौती और कड़ी होगी। पिछले तीन वर्षों से सर्वेक्षण में दूसरे स्थान पर आ रहे सूरत शहर ने इस बार इंदौर के साथ संयुक्त विजेता बनकर […]
स्वामी विवेकानंद जयंती आज, यहां पढ़ें प्रेरणा देने वाले उनके कुछ अनमोल वचन
इंदौर। देशभर में आज राष्ट्रीय युवा दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 12 जनवरी को हर साल National Youth Day स्वामी विवेकानंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। स्वामी विवेकानंद अपने आदर्श विचारों के कारण भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को आज भी राह दिखाते हैं। कम उम्र स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से दुनिया को प्रभावित किया था। यहां National Youth Day पर स्वामी विवेकानंद के कुछ अनमोल वचनों को जरूर पढ़ें और इससे प्रेरणा लेकर अपने जीवन को आसान बना सकते […]
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर महाकाल मंदिर से अयोध्या भेजे जाएंगे 05 लाख लड्डू
भोपाल। प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। देशभर में इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं और हर कोई इस ऐतिहासिक धार्मिक प्रसंग में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को आतुर है। विभिन्न जगहों से प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए विशेष सामग्रियां अयोध्या पहुंचाई जा रही हैं। इसी सिलसिले में उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर की ओर से 5 लाख लड्डू अयोध्या भेजे जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री और उज्जैन दक्षिण से विधायक डा. मोहन यादव ने स्वयं इस बात की जानकारी दी। सीएम ने यह भी कहा कि […]


शेयर करें







